Bihar Election Result 2025: तेजस्वी, खेसारी, अनंत सिंह और बाकी बड़े चेहरों में कौन हैं आगे-पीछे? जानिये
Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Nov 2025 12:23 PM
बिहार चुनाव
Bihar Election Result 2025: सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इस चुनाव में रीतलाल यादव, ओसामा शहाब, अनंत सिंह के अलावा कई बड़े चेहरे आगे चल रहे हैं. जबकि छपरा सीट से खेसारी लाल यादव और राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं.
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज नतीजे घोषित किये जायेंगे. आज सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई. कई बड़े चेहरे हैं जो इस बार चुनावी मैदान में हैं. राघोपुर की बात करें तो, आरजेडी से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं और बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं. इस सीट पर तेजस्वी यादव की टक्कर बीजेपी के सतीश कुमार से मानी जा रही है. लेकिन, शुरुआत के रुझान में सतीश कुमार आगे चल रहे हैं.
महुआ से तेज प्रताप पीछे
महुआ सीट की बात करें तो, लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं. इस सीट पर लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आरजेडी से अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) नाम से पार्टी बनाई थी. कई सीटों पर अपने उम्मीदवार भी उतारे थे. तेज प्रताप यादव के अलग होकर महुआ से लड़ने के कारण यह हॉट सीट मानी जा रही है. लेकिन जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव इस रेस में काफी पीछे चल रहे हैं.
मोकामा में अनंत सिंह चल रहे आगे
मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह आगे चल रहे हैं. इस सीट पर अनंत सिंह का सीधा मुकाबला आरजेडी की वीणा देवी से है. मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था. अनंत सिंह की बात करें तो, उन्होंने जीत के जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी थी. उन्होंने महाभोज का आयोजन भी किया है.
रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब आगे
दानापुर विधानसभा सीट से आरजेडी के प्रत्याशी रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं. इस सीट पर रीतलाल यादव का मुकाबला बीजेपी के रामकृपाल यादव से है. दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला माना जा रहा है. इसके अलावा रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब लीड कर रहे हैं. आरजेडी की टिकट पर वे चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर ओसामा शहाब की टक्कर जेडीयू के विकास कुमार सिंह से है.
Also Read: Bihar Election Result 2025 Live
Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE
खेसारी लाल यादव चल रहे हैं पीछे
छपरा सीट की बात करें तो, इस सीट पर भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन शुरुआत के रुझानों में वह पीछे चल रहे हैं. छपरा सीट से बीजेपी की छोटी कुमारी आगे चल रही हैं. इसके अलावा लालगंज सीट पर बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला आगे चल रही हैं. इस सीट पर शिवानी शुक्ला का मुकाबला बीजेपी के संजय कुमार सिंह से है.
Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










