Bihar Chunav Ke Natije 2025 Live: 25 से 30 फिर से नीतीश, बिहार की जनता का जनादेश है

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Election Counting Result

Bihar Chunav Result 2025 Live Vote Counting: बिहार विधानसभा के 243 सीटों पर हुए मतदान का परिणाम आ चुका है. विधानसभा में भाजपा एक बार फिर 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. दूसरे नंबर पर जदयू है, जिसे 85 सीटें मिली हैं. पिछली बार सबसे बड़े दल के रूप में सदन में बैठनेवाली राजद इस बार तीसरे नंबर की पार्टी बन गयी है. राजद को 25 सीटें मिली हैं. लोजपा-रामविलास को इस बार 19 सीटें मिली और उसका स्ट्राइक रेट हमेशा की तरह बेहतर रहा. कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने फिर से 5 सीटों पर जीत हासिल की है. जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा की पा���्टी ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटों पर, CPI(ML) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है. आईपी गुप्ता की पार्टी IIP ने एक सीट पर जीत हासिल की है. जबकि CPI(M) और मायावती की बसपा को एक सीट पर जीत मिली है.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन