5G Service: भारत में ऐपल आईफोन के लिए आया 5जी वाला आईओएस 16 बीटा सॉफ्टवेयर अपडेट
ऐपल आईओएस 16 5जी बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम भारत में लाइव हो गया है और जियो और एयरटेल यूजर्स अब सुपरफास्ट 5जी काे एक्सपीरिएंस कर सकते हैं.
Apple iOS 16 5G Update: भारत में ऐपल के आईफोन पर 5जी सेवा की शुरुआत हो गई है. आईफोन यूजर्स को 5जी सुविधा आईओएस 16 बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के जरिये मिलेगी. दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार, 5जी को एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिये एनेबल किया जाएगा और दिसंबर तक सभी आईफोन पर यह सर्विस शुरू कर दी जाएगी.
किन आईफोन्स को मिलेगा अपडेट?
ऐपल आईओएस 16 5जी बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम भारत में लाइव हो गया है और एयरटेल और जियो यूजर्स अब सुपरफास्ट 5जी काे एक्सपीरिएंस कर सकते हैं. दिसंबर में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होने से पहले, आईफोन 14, आईफोन 13, आईफोन 12 और आईफोन एसई के थर्ड जेनरेशन मॉडल पर यूजर्स ऐपल के आईओएस 16 बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में 5जी काे अनुभव कर सकते हैं.
Also Read: 2030 तक अपनी ग्लोबल सप्लाई चेन को कार्बन न्यूट्रल करेगी Apple
हर ऐपल यूजर के लिए ओपन
Apple iOS 16 5G के बीटा प्रोग्राम के जरिये यूजर्स सॉफ्टवेयर के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होने से पहले प्री-रिलीज सॉफ्टवेयर आजमाकर लेटेस्ट फीचर्स काे एक्सपीरिएंस कर सकते हैं. ऐपल 5जी बीटा देश में वैलिड ऐपल आईडी वाले हर यूजर के लिए खुला है. यूजर को साइन-अप प्रक्रिया के दौरान अनुबंध स्वीकार करना होता है. जो ग्राहक बीटा सॉफ्टवेयर काे टेस्ट करना चाहते हैं, उन्हें बीटा सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने से पहले अपने आईफोन का बैकअप तैयार करने की सलाह दी जाती है.
Also Read: Apple iPad Pro 2022 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










