कार का एसी ठीक करवाने का सही तरीका क्या है? अगर नहीं जानें तो हर साल होगा नुकसान

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

कार एसी सर्विस (Photo: AI Generated)

गाड़ी का AC बार-बार खराब हो रहा है तो सिर्फ गैस भरवाना समाधान नहीं है. असली दिक्कत अक्सर लीकेज होती है, जिसे ठीक किए बिना समस्या दोबारा लौट आती है. सही तरीका है पहले लीक चेक, फिर मरम्मत और अंत में वैक्यूम करके ही गैस भरवाना. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.

विज्ञापन

गर्मी का मौसम आ चुका है. जैसे-जैसे टेम्परेचर बढ़ता है, घरों और गाड़ियों में AC का यूज भी तेजी से बढ़ जाता है. यही वो समय होता है जब कई कार मालिकों को कूलिंग की समस्या झेलनी पड़ती है. इतना ही नहीं, अक्सर बिना सही जांच के सीधे ‘गैस भरवाने’ की सलाह दे दी जाती है. अपनी कार में तुरंत AC गैस रिफिल कराने के लिए हां करने से पहले थोड़ा सोच-समझ लेना जरूरी होता है. 

अगर आपकी कार का AC अचानक ठंडक देना बंद कर दे, तो इसका एक कारण गैस कम होना हो सकता है, लेकिन हमेशा ऐसा ही हो, ये जरूरी नहीं है. इसके पीछे और भी कई वजहें हो सकती हैं. अगर आप अपनी कार के AC सिस्टम के काम करने का तरीका समझ लें, तो आप ऐसे गलत फैसलों से बच सकते हैं और बेवजह के खर्चे भी टाल सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

AC में गैस कम क्यों होती है?

आपकी कार का AC ऐसा नहीं है कि उसमें गैस (refrigerant) पेट्रोल की तरह खत्म हो जाती है. ये एक बंद सिस्टम होता है, जिसमें वही गैस बार-बार घूमती रहती है और कूलिंग करती रहती है.

इसलिए अगर आपका AC ठीक से ठंडा नहीं कर रहा है और कोई कह दे कि ‘गैस खत्म हो गई है’, तो ये हमेशा सही बात नहीं होती. असल में गैस तभी कम होती है जब सिस्टम में कहीं न कहीं लीकेज होता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर उस लीकेज को ठीक नहीं किया गया, तो आप कितनी भी नई गैस भरवा लें वो धीरे-धीरे फिर से निकल ही जाएगी.

गैस रिफिल स्कैम कैसे होता है?

आप अपने AC को लेकर सर्विस सेंटर जाते हैं क्योंकि वो सही से ठंडा नहीं कर रहा होता. वहां टेक्नीशियन तुरंत कहता है कि ‘गैस खत्म हो गई है, रिफिल करनी पड़ेगी.’ आप गैस भरवा लेते हैं और सच में कुछ समय के लिए AC फिर से ठीक से ठंडा करने लगता है, तो आपको लगता है कि प्रॉब्लम सॉल्व हो गई.

लेकिन असली खेल यहीं शुरू होता है. कुछ हफ्तों या महीनों बाद वही दिक्कत फिर से आ जाती है. आप दोबारा वही जगह जाते हैं, और फिर से वही जवाब मिलता है कि गैस भरवा लीजिए. ये सिलसिला बार-बार चलता रहता है. धीरे-धीरे आप समझ ही नहीं पाते कि आपने छोटे-छोटे गैस रिफिल में इतना पैसा खर्च कर दिया है, जितने में असल में एक बार में लीकेज ठीक करवाना कहीं सस्ता और सही समाधान होता.

असल समस्या कैसे पहचाने?

सबसे पहले, सिर्फ गैस भरने के लिए तुरंत हामी मत भर दीजिए. एक आसान सा सवाल पूछिए कि लीक आखिर है कहां. असल में, सही टेक्नीशियन के पास इसके लिए खास टूल्स होते हैं. वे यूवी डाई का इस्तेमाल कर सकते हैं जो लाइट में चमकती है और लीक वाली जगह दिखा देती है. या फिर इलेक्ट्रॉनिक डिटेक्टर होता है जो गैस के निकलने को तुरंत पकड़ लेता है. कई बार तो साबुन वाला पानी डालकर भी चेक किया जाता है, जहां बबल्स बनते हैं वहीं से लीकेज समझ आ जाता है.

सर्विस के दौरान आपको किन बातों पर जोर देना चाहिए?

जब भी आपको सर्विस के दौरान कोई गैस भरने की सलाह दी जाए, तो बिना सवाल किए हां मत कीजिए. सबसे पहले ये जरूर कहें कि लीक टेस्ट किया जाए. क्योंकि अगर सिस्टम में कहीं लीकेज है, तो सिर्फ गैस भरने से समस्या हल नहीं होगी. एक बार लीकेज पकड़ में आ जाए, तो उस पार्ट को ठीक करवाएं या बदलवाएं. इसके बाद अगला जरूरी स्टेप होता है सिस्टम को वैक्यूम करना. इससे अंदर मौजूद हवा और नमी पूरी तरह निकल जाती है.

यह भी पढ़ें: कार के AC से चाहिए दमदार कूलिंग? हर ड्राइवर को जरूर पता होने चाहिए ये 5 हैक्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola