एयरसेल ने लाया बेहतरीन ऑफर, तीन महीने की ऑन नेट असीमित कॉल्स
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी एयरसेल ने आज 148 रुपये में तीन महीने की असीमित ऑन नेट कॉल्स की पेशकश की है. इसमें अन्य नेटवर्क पर सीमित मुफ्त डेटा और कॉल्स की सुविधा भी मिलेगी. एयरसेल ने बयान में कहा, ‘‘148 रुपये के पहले रिचार्ज पर ग्राहकों को मुफ्त एयरसेल से एयरसेल (स्थानीय एवं एसटीडी) और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी एयरसेल ने आज 148 रुपये में तीन महीने की असीमित ऑन नेट कॉल्स की पेशकश की है. इसमें अन्य नेटवर्क पर सीमित मुफ्त डेटा और कॉल्स की सुविधा भी मिलेगी. एयरसेल ने बयान में कहा, ‘‘148 रुपये के पहले रिचार्ज पर ग्राहकों को मुफ्त एयरसेल से एयरसेल (स्थानीय एवं एसटीडी) और मुफ्त एयरसेल से अन्य (स्थानीय एवं एसटीडी मुफ्त इस्तेमाल की सुविधा 15,000 सेकेंड 250 मिनट) मासिक मिलेगी.
यह सुविधा 90 दिन के लिए होगी. यह सुविधा सिर्फ दिल्ली एनसीआर के ग्राहकों को उपलब्ध होगी. कॉल सुविधाओं के अलावा ग्राहकों को एक महीने के लिए असीमित 2जी डेटा भी मिलेगा. इस कॉल लाभ को जारी रखने के लिए ग्राहकों को दूसरे और तीसरे महीने न्यूनतम 50 रुपये का रिचार्ज कराना होगा. एयरसेल के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर हरीश शर्मा ने कहा कि स्मार्ट फोन के औसत बिक्री मूल्य में हाल के समय में गिरावट आई है जिससे भारतीयों में स्मार्ट फोन की लोकप्रियता बढी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










