E20 पेट्रोल पर दौड़ेगी यह नई स्पोर्ट्स बाइक, मिला है रेसिंग मोटरसाइकिल वाला लुक, जानें कितनी है कीमत
2026 कावासाकी निंजा 500
अगर आप एक ऐसी प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं, जो रिफाइंड इंजन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ शानदार रोड प्रेजेंस दे, तो 2026 Kawasaki Ninja 500 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है. E20 कम्पैटिबिलिटी के साथ यह बाइक अब पहले से ज्यादा आकर्षक बन गई है.
स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में Kawasaki Ninja सीरीज का नाम हमेशा से खास रहा है. अब कंपनी ने भारत में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक 2026 Kawasaki Ninja 500 लॉन्च कर दी है, जो नए E20 फ्यूल सपोर्ट और फ्रेश कलर ऑप्शन के साथ आई है. हालांकि बाइक में बड़े मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन ये छोटे अपडेट इसे पहले से ज्यादा फ्यूचर के लिए तैयार बनाते हैं.
E20 फ्यूल सपोर्ट और नया कलर बना खास
2026 Kawasaki Ninja 500 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका E20-कम्पैटिबल इंजन है. इसका मतलब है कि यह बाइक 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिक्स्ड पेट्रोल पर आसानी से चल सकती है. यह बदलाव सरकार के नए ईंधन मानकों (Fuel Standards) को ध्यान में रखकर किया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने बाइक को अपने सिग्नेचर Lime Green पेंट स्कीम में पेश किया है, जो Ninja सीरीज की पहचान मानी जाती है. नया रंग बाइक के स्पोर्टी और आक्रामक लुक को और बेहतर बनाता है. हालांकि, डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में पहले की तरह शार्प फेयरिंग, ट्विन LED हेडलाइट्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक और फुल-फेयरिंग डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे एक दमदार सुपरस्पोर्ट बाइक का लुक देता है.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Kawasaki Ninja 500 में पहले वाला 451cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन ही दिया गया है. यह इंजन करीब 45hp की ताकत और 42.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. कंपनी इसमें Assist और Slipper Clutch भी स्टैंडर्ड तौर पर देती है, जिससे गियर शिफ्टिंग आसान होती है और हाई स्पीड पर बेहतर कंट्रोल मिलता है. यह इंजन स्मूद परफॉर्मेंस और रिफाइंड पावर डिलीवरी के लिए जाना जाता है. शहर की सड़कों से लेकर हाईवे राइडिंग तक यह बाइक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देती है.
फीचर्स में नहीं हुआ कोई बदलाव
फीचर्स की बात करें, तो बाइक में पहले की तरह डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो Kawasaki की Rideology ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसके अलावा बाइक में LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट दी गई है. वहीं, ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रूप से उपलब्ध है.
कीमत और मुकाबला
2026 Kawasaki Ninja 500 की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये रखी गई है, जो पहले के मुकाबले करीब 10,000 रुपये ज्यादा है. इसकी एक वजह यह भी है कि कंपनी इस बाइक को भारत में Completely Built Unit (CBU) के रूप में लाती है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मुख्य रूप से Aprilia RS 457 जैसी स्पोर्ट्स बाइक्स से होता है. हालांकि कीमत के मामले में यह कुछ महंगी जरूर है, लेकिन Ninja ब्रांड की पॉपुलैरिटी, ट्विन-सिलेंडर इंजन की स्मूदनेस और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस इसे स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹1 Lakh EV: रोज 40 KM चलने वालों के लिए बेस्ट है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, हर महीने बचाएगा ₹3000
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










