E20 पेट्रोल भरवाने के बाद फ्यूल टैंक में लग रही हैं चींटियां? BPCL ने बताया वायरल दावे का सच
फ्यूल टैंक के आसपास चींटियां (Photo: @Rudhrayadav001/X)
सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है. दावा किया जा रहा है कि इसके यूज से गाड़ियों के फ्यूल टैंक के आसपास चींटियां जमा हो रही हैं. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? इस मामले पर BPCL ने क्या कहा है आइए जानते हैं.
भारत में सरकार धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल फ्यूल से हटकर साफ और इको-फ्रेंडली ऑप्शन को बढ़ावा दे रही है. इसी दिशा में E20 फ्यूल (20% एथेनॉल मिक्सचर पेट्रोल) का यूज बढ़ाया जा रहा है. हालांकि कई लोग इस पहल का सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर E20 को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं.
हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें एक कार के फ्यूल फिलर कैप के अंदर चींटियों का झुंड दिखाई दे रहा था. दावा किया गया कि ऐसा E20 पेट्रोल की वजह से हुआ है. लेकिन अब Bharat Petroleum ने इस दावे को गलत बताया है. कंपनी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही घटना का E20 ईंधन से कोई लेना-देना नहीं है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
फ्यूल फिलर कैप पर चींटियों का जमावड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक कार के फ्यूल फिलर कैप के पास चींटियों का झुंड दिखाई देता है. दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में पूरी कार नजर नहीं आती, लेकिन फ्यूल लिड पर लगा E20 स्टिकर साफ दिखता है. इससे पता चलता है कि यह गाड़ी एथेनॉल-मिक्सचर फ्यूल (E20) के यूज के लिए सूटेबल है. हालांकि, वीडियो की असली जगह और सिचुएशन की कन्फर्मेशन नहीं हुई है, फिर भी कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं.
BPCL ने क्या कहा?
भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, पेट्रोल में मिलाया जाने वाला फ्यूल-ग्रेड एथेनॉल एक ऐसी प्रोसेस से तैयार किया जाता है जिसमें फाइनल प्रोडक्ट में किसी भी तरह की शुगर (चीनी) नहीं बचती. इतना ही नहीं, इसमें ऐसे डिनैचुरेंट्स भी मिलाए जाते हैं जो कीड़ों-मकौड़ों को दूर रखते हैं.
BPCL का कहना है कि जब एथेनॉल को पेट्रोल में मिलाया जाता है, तब भी पेट्रोल की नॉर्मल गंध ही प्रमुख रहती है और एथेनॉल की कोई ऐसी महक नहीं होती जो चींटियों या अन्य कीड़ों को अपनी और खींचे. इसके अलावा, एथेनॉल-मिक्सचर पेट्रोल से नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में कम फ्यूल वेपर (vapour) बनते हैं.
यही वजह है कि E20 पेट्रोल में ऐसा कोई साइंटिफिक कारण नहीं है जो चींटियों को गाड़ियों के फ्यूल कैप के आसपास खींच सके. BPCL ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे ये दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं और इनके समर्थन में कोई साइंटिफिक बेसिस मौजूद नहीं है.
यह भी पढ़ें: क्या पेट्रोल की जगह लेगा E100 Fuel? जानिए इसके फायदे और नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










