क्या पेट्रोल की जगह लेगा E100 Fuel? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Jun 2026 9:35 AM

विज्ञापन

E100 फ्यूल / एआई इमेज

E100 फ्यूल भारत के ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है. यह फ्यूल पूरी तरह इथेनॉल से तैयार होता है और भविष्य में फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की मदद से सड़कों पर दिखाई दे सकता है. इससे तेल आयात कम होगा, लेकिन इसके लिए नई तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और विदेशी तेल पर निर्भरता के बीच भारत अब एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E100 Fuel के लिए नियमों को मंजूरी दे दी है. सरकार का मानना है कि E100 फ्यूल से भारत की कच्चे तेल (Crude Oil) पर निर्भरता कम होगी और किसानों को भी फायदा मिलेगा. ऐसे में अब Maruti Suzuki, Toyota, MG और Hyundai जैसी कई ऑटो कंपनियां ऐसी गाड़ियों पर काम कर रही हैं, जो 100 फीसदी इथेनॉल पर चल सकें. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर E100 फ्यूल क्या है और क्या यह भविष्य में पेट्रोल का विकल्प बन सकता है?

E100 फ्यूल क्या है?

E100 एक ऐसा फ्यूल है, जिसमें लगभग 100% इथेनॉल होता है और इसमें पेट्रोल की मात्रा नहीं होती. इथेनॉल एक बायोफ्यूल है, जिसे गन्ना, मक्का, खराब खाद्यान्न और कृषि अपशिष्ट (Agricultural Waste) जैसी चीजों से बनाया जाता है. अभी भारत में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल शुरू हो चुका है, जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है. वहीं E100 फ्यूल पूरी तरह इथेनॉल आधारित ईंधन है.

भारत E100 फ्यूल को क्यों बढ़ावा दे रहा है?

भारत अपनी जरूरत का काफी तेल विदेशों से खरीदता है. ऐसे में जब दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है और पेट्रोल-डीजल महंगे हो जाते हैं. इसी वजह से सरकार इथेनॉल जैसे देश में बनने वाले ईंधन को बढ़ावा दे रही है. इससे तेल आयात कम होगा, विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश को ऊर्जा के मामले में ज्यादा आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी. साथ ही इथेनॉल बनाने के लिए गन्ना और मक्का जैसी फसलों की जरूरत होती है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सकती है.

क्या E100 पेट्रोल की जगह ले सकता है?

देखा जाए, तो E100 पेट्रोल की जगह ले सकता है, लेकिन इसमें समय लगेगा. फिलहाल भारत की ज्यादातर कारें, बाइक और स्कूटर पेट्रोल या E20 फ्यूल के हिसाब से बनाए गए हैं, इसलिए वे सीधे E100 पर नहीं चल सकते. ऐसे में आने वाले कई सालों तक पेट्रोल और E100 दोनों का इस्तेमाल साथ-साथ होता रहेगा. जैसे-जैसे फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां बाजार में आएंगी, वैसे-वैसे E100 फ्यूल का इस्तेमाल भी बढ़ता जाएगा.

कौन सी गाड़ियां E100 पर चल सकते हैं?

E100 फ्यूल के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की जरूरत होती है. इथेनॉल की प्रकृति पेट्रोल से अलग होती है, इसलिए इंजन, फ्यूल लाइन, इंजेक्टर और फ्यूल पंप में बदलाव करने पड़ते हैं. Maruti Suzuki ने अपनी WagonR Flex Fuel का प्रोटोटाइप पेश किया है, जो E100 जैसे हाई इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकती है. इसके अलावा Toyota, MG, Hyundai और Suzuki भी फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक पर काम कर रही हैं. वहीं टू-व्हीलर सेगमेंट में Hero MotoCorp ने Splendor और HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल पेश किए हैं.

E100 फ्यूल के फायदे

  • अगर E100 का इस्तेमाल बढ़ता है, तो भारत को कम कच्चा तेल आयात करना पड़ेगा.
  • इथेनॉल उत्पादन बढ़ने से गन्ना, मक्का और अन्य फसलों की मांग बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ सकती है.
  • इथेनॉल पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा साफ तरीके से जलता है, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम हो सकता है.

E100 फ्यूल के नुकसान

  • इथेनॉल में पेट्रोल के मुकाबले में कम ऊर्जा होती है. इसलिए E100 पर चलने वाली गाड़ियां समान दूरी तय करने के लिए ज्यादा फ्यूल खपत कर सकती हैं.
  • मौजूदा पेट्रोल गाड़ियों में सीधे E100 का इस्तेमाल नहीं कर सकते. इसके लिए फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक जरूरी है.
  • देशभर के पेट्रोल पंपों पर E100 फ्यूल की स्टोरेज और सप्लाई के लिए नई सुविधाएं विकसित करनी होंगी.

आगे क्या हैं चुनौतियां?

E100 फ्यूल को भविष्य का ईंधन माना जा रहा है, लेकिन इसे बड़े स्तर पर अपनाने में अभी कुछ चुनौतियां हैं. सबसे बड़ी चुनौती पूरे देश में इथेनॉल फ्यूल स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करना है. इसके अलावा ऑटो कंपनियों को बड़ी संख्या में फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां लॉन्च करनी होगी. साथ ही सरकार को यह भी सुनिश्चित करना होगा, कि इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने के दौरान खाद्य सुरक्षा और कृषि जरूरतों पर कोई नकारात्मक असर न पड़े.

यह भी पढ़ें: Plug-in Hybrid vs Strong Hybrid: भारत में कौन-सी कार टेक्नोलॉजी है ज्यादा समझदारी?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola