सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन
बिरला मन्दिर में पूजा करते श्रद्धालु

सावन की पहली सोमवारी पर नरकटियागंज और आसपास के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों भक्तों ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. युवतियों में भी व्रत को लेकर विशेष उत्साह दिखा.

विज्ञापन

Bettiah News: सावन की पहली सोमवारी पर सोमवार को नरकटियागंज शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे. पूरे दिन मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजते रहे.

Narkatiaganj News:प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की रही भीड़

शहर के बनवरिया शिव मंदिर, बिरला मंदिर, राम-जानकी मंदिर, देवी स्थान, हरदिया माई देवी स्थान, सिद्धिविनायक मंदिर और सोफा मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. कई मंदिरों में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.

बनवरिया और हरदिया माई मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

बनवरिया शिव मंदिर और हरदिया माई देवी स्थान में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा की. मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा.

युवतियों में सोमवारी व्रत को लेकर दिखा उत्साह

पहली सोमवारी को लेकर युवतियों में विशेष उत्साह देखा गया. बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की.

परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालु

हरदिया देवी स्थान मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचीं बेलवा गांव की रीमा देवी ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने आई हैं. उन्होंने कहा कि सावन की पहली सोमवारी का विशेष धार्मिक महत्व होता है और भगवान शिव की पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी पर गंडक नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, जल भरने गया था घाट


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन