सावन की पहली सोमवारी पर गंडक नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, जल भरने गया था घाट

Updated:
विज्ञापन
बथनानदी पर किशोर के डूबने के बाद उमडी भीड़

सावन की पहली सोमवारी पर नौतन के बथना घाट पर दुखद हादसा हुआ, जहां गंडक नदी से जल भरने गया 14 वर्षीय किशोर शुभम डूबकर लापता हो गया. घटना से परिजनों में मातम पसर गया है और प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से खोजबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

West Champaran News: सावन की पहली सोमवारी पर नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत स्थित बथना घाट पर बड़ा हादसा हो गया. गंडक नदी से जल भरने गए 14 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से लापता हो गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन में जुटी है. एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई है.

Nautan News: दोस्तों के साथ जल भरने गया था किशोर

डूबने वाले किशोर की पहचान शिवराजपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी झुनझुन दुबे के 14 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार शुभम अपने दोस्तों के साथ सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंडक नदी के बथना घाट पर जल भरने गया था.

पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा

बताया गया कि जल भरने के दौरान शुभम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी देर तक नदी में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

पुलिस ने शुरू कराई खोजबीन

घटना की सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्च अभियान शुरू कराया. पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी है, ताकि नदी में व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाया जा सके.

तीन बहनों का इकलौता भाई था शुभम

परिजनों ने बताया कि शुभम तीन बहनों का इकलौता भाई था. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द एनडीआरएफ की टीम भेजकर खोज अभियान तेज करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें:सावन की पहली सोमवारी पर सागर पोखरा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक


विज्ञापन
राजकुमार पासवान

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन