सिकटा में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 20 हजार नकद और जेवरात लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

सिकटा बाजार में चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाया. छत के रास्ते घर में घुसे चोर करीब 20 हजार रुपये नकद और जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

West Champaran News: सिकटा बाजार स्थित बस स्टैंड नहर चौक के समीप स्वर्गीय गिनीलाल प्रसाद साह के मकान में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर में घुसकर करीब 20 हजार रुपये नकद और जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Sikta News: रात डेढ़ बजे खुली नींद, अलमारी खुली देख उड़े होश

गृहस्वामी के पुत्र रिशु कुमार ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उनकी नींद खुली तो घर की अलमारी खुली हुई दिखाई दी. इसके बाद उन्होंने परिजनों को जगाया. उनकी मां ने बताया कि सोने से पहले अलमारी बंद थी, लेकिन जांच करने पर उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और जेवरात गायब मिले.

छत के रास्ते घर में घुसे होने की आशंका

रिशु कुमार ने बताया कि चोरी की आशंका होने पर वह तुरंत छत पर पहुंचे, जहां सामान बिखरा हुआ मिला. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते फरार हो गए.

डायल 112 पहुंची, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया.

थाने में शिकायत, चोरों की तलाश जारी

पीड़ित परिवार ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत सिकटा थाना में दी जा रही है. पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी पर गंडक नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, जल भरने गया था घाट


विज्ञापन
अमर कुमार

लेखक के बारे में

By अमर कुमार

अमर कुमार को पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव. अपराध रिपोर्टिंग, कला संस्कृति रंग कर्म, सिनेमा की खबरों के संकलन में रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन