बीरभूम में चलती ट्रेन से गिरकर एमबीबीएस छात्र की मौत, हरियाणा का रहने वाला था गौरव

Updated:
विज्ञापन

मृतक छात्र गौरव देशवाल का फाइल फोटो.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में चलती ट्रेन से गिरकर हरियाणा के रहने वाले एमबीबीएस छात्र गौरव देशवाल की मौत हो गयी. मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर. जीआरपी जांच में जुटी.

विज्ञापन

डॉक्टर बनने का सपना लेकर हरियाणा से पश्चिम बंगाल आये एमबीबीएस के छात्र गौरव देशवाल की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी. इस घटना से रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में शोक का माहौल है.

दोस्तों के साथ ट्रेन से बर्धमान जा रहा था गौरव

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम को गौरव अपने दोस्तों के साथ मातारा एक्सप्रेस ट्रेन से बर्धमान जा रहा था. इसी दौरान गदाधरपुर और सैंथिया स्टेशन के बीच वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में पहले सैंथिया स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बोलपुर के सियान अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि, यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हरियाणा का रहने वाला था एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का छात्र

गौरव हरियाणा का रहने वाला था. और रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र के रूप में पढ़ाई कर रहा था. उसके निधन की खबर मिलते ही कॉलेज परिसर में शोक की लहर दौड़ गयी.

ये भी पढ़ें: रेलवे भर्ती परीक्षा : रांची-सबौर के बीच आज से चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

जीआरपी ने शुरू की जांच

फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.


विज्ञापन
Mukesh Tiwari

लेखक के बारे में

By Mukesh Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola