सनरूफ के साथ आती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, एक की कीमत 10 लाख रुपये से कम

Updated:
विज्ञापन
सनरूफ वाली इलेक्ट्रिक कारें (Pic: Tata Motors)

सनरूफ वाली इलेक्ट्रिक कारें (Pic: Tata Motors)

क्या आप सनरूफ वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं? यहां टाटा पंच ईवी, नेक्सन, कर्व, हुंडई क्रेटा और एमजी विंडसर जैसी 5 शानदार ईवी कारों की लिस्ट दी गई है. जानें इनके फीचर्स और कीमतें.

विज्ञापन

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों ने धमाल मचा रखा है. टाटा मोटर्स से लेकर मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियां एक के बाद एक धांसू कारों को लॉन्च कर रही हैं. कई ईवी सनरूफ के साथ भी आती हैं. यदि आपने भी एक इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर लेने का प्लान बनाया है, जो सनरूफ के साथ आती हो, तो यह खबर आपके काम आ सकती है. यहां हम आपके लिए 5 सबसे बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं. ये सभी कारें सनरूफ के साथ आती हैं. इसके अलावा इनकी कीमतों और खासियतों के बारे में भी जानेंगे. 

टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV)

इस लिस्ट में पहले नंबर पर टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) का नाम आता है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है. पंच में आपको इलेक्ट्रिक सिंगल-पेन सनरूफ का ऑप्शन मिल जाता है, जो 10 लाख के भीतर में एक बढ़िया ऑप्शन बनकर सामने आती है. इसमें आपको 40kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, फास्टर चार्जर से सिर्फ 26 मिनट में 20 से 80 पर्सेंट चार्ज हो जाता है. वहीं, पंच ईवी की ARAI रेंज 468 किलोमीटर है, जबकि रियल वर्ल्ड में यह 355 KM है. कंपनी लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी देती है. 

टाटा नेक्सन (Tata Nexon EV)

इस सूची में दूसरे नंबर पर भी टाटा मोटर्स की ही कार है, जिसका नाम नेक्सन (Tata Nexon EV) है. इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है. यह कार भी पैनोरमिक सनरूफ के साथ उपलब्ध है, जो वॉइस असिस्ट है. भारत-NCAP से इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, जो ADAS फीचर के साथ आती है. नेक्सन ईवी की IDC रेंज 468 किलोमीटर है, जो लंबी दूरी करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है. इसके अलावा कंपनी इसपर भी लाइफटाइम HV बैटरी पैक वारंटी देती है.

टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी टाटा मोटर्स की ही इलेक्ट्रिक कार है, जिसका नाम टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है. कर्व ईवी भी पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, जो वॉइस कमांड और मूड-लाइटिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आती है. यह कार सिर्फ 8.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. इसके अलावा इसकी रेंज 502 किलोमीटर है. इसमें 70kW का फास्ट चार्जर मिलता है, जिससे 40 मिनट में बैटरी को फुल चार्ज किया जा सकता है. 

हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV)

चौथे नंबर पर हुंडई की कार है, जिसका नाम हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV) है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 18.02 लाख रुपये है. यह कार दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है. इसका बड़ा बैटरी 51.4kWh का है, जिसका रेंज 510 किलोमीटर है. इस इलेक्ट्रिक कार में भी पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, जो वॉइस कमांड और कई फीचर्स के साथ आता है. फास्ट चार्जिंग वाले ऑप्शन से इसके बैटरी को सिर्फ 39 मिनट में 0 से 100 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है. 

एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV Essence)

एमजी मोटर कंपनी की इलेक्ट्रिक कार विंडसर ईवी का एसेंस वेरिएंट में आपको ग्लास व्यू रूफ का मिलेगा, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है. यह कार लेवल-2 ADAS के साथ आती है. इसके अलावा 52.9kWh बैटरी पैक के साथ एक बार फुल चार्ज करने पर 449 किलोमीटर तक चल सकती है. 5-सीटों वाली इस कर में कई सारे मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलते हैं, जो इसे छोटी फैमिली के लिए बेस्ट बनाती है.  

ये भी पढ़ें: Kia Syros EV का सबसे महंगा X-Line वेरिएंट कितना खास? जानें कीमत, फीचर्स और सेफ्टी डिटेल्स



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola