आस्ट्रेलिया की विमानन कंपनियों ने सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 पर प्रतिबंध लगाया

Updated:
विज्ञापन

मेलबर्न : आस्ट्रेलिया की विमानन कंपनियों ने अपने सभी उड़ानों में सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस हैंडसेट में आग लगने की घटना और उससे जोखिम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. एयरलाइंस क्वान्टास और वर्जिन आस्ट्रेलिया का यह निर्णय कल से प्रभाव में आ गया है. […]

विज्ञापन

मेलबर्न : आस्ट्रेलिया की विमानन कंपनियों ने अपने सभी उड़ानों में सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस हैंडसेट में आग लगने की घटना और उससे जोखिम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

एयरलाइंस क्वान्टास और वर्जिन आस्ट्रेलिया का यह निर्णय कल से प्रभाव में आ गया है.

क्वान्टास ने एक बयान में अपने ग्राहकों को उड़ानों में सैमसंग ग्लैक्सी नोट सात नहीं ले जाने की सलाह दी है. इस हैंडसेट की बैटरी से आग लगने का जोखिम को देखते हुए प्रतिबंध लगाया गया है. हाल में दुनिया भर में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं. जेट स्टार का परिचालन क्वान्टास करती है.

इसमें कहा गया है, ‘‘इस हैंडसेट को विमानों में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. सैमसंग के अन्य हैंडसेट पर इसका कोई असर नहीं होगा.’ वर्जिन आस्ट्रेलिया ने भी इसी प्रकार का बयान जारी कर सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 के ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है. कंपनी टाइगर एयरलाइंस का परिचालन करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola