सचिन बंसल बने फ्लिपकार्ट के एक्सक्यूटिव चेयरमैन, नये सीईओ होंगे बिन्नी बंसल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेंगलुरू : भारत की सबसे बड़ी ई-टेलर कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने शीर्ष अधिकारियों की टीम में बदलाव किया है. सचिन बंसल जो फ्लिपकार्ट के सीइओ और को फाउंडर हैं, उन्हें कंपनी का एक्सक्यूटिव चेयरमैन बना दिया गया है, जबकि एक अन्य को फाउंडर और सीओओ बिन्नी बंसल अब कंपनी के नये सीईओ होंगे. फ्लिपकार्ट के […]
विज्ञापन
बेंगलुरू : भारत की सबसे बड़ी ई-टेलर कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने शीर्ष अधिकारियों की टीम में बदलाव किया है. सचिन बंसल जो फ्लिपकार्ट के सीइओ और को फाउंडर हैं, उन्हें कंपनी का एक्सक्यूटिव चेयरमैन बना दिया गया है, जबकि एक अन्य को फाउंडर और सीओओ बिन्नी बंसल अब कंपनी के नये सीईओ होंगे.
फ्लिपकार्ट के एक्सक्यूटिव चेयरमैन के रूप में सचिन उसे रणनीति दिशा प्रदान करने की भूमिका निभायेंगे. उनकी कोशिश अब नये निवेश के अवसरों को तलाशने की होगी. कंपनी की ओर से कहा गया कि बोर्ड के अध्यक्ष बने रहेंगे.भारत में ई-कॉमर्स सबसे रोमांचक दौर से गुजर रहा है और फ्लिपकार्ट ने उस उल्लेखनीय यात्रा को आकार देने में अग्रणी भूमिका निभाई है.सचिन ने कहा कि अगले फेज में हमारा लक्ष्य यह है कि हम यह साबित कर पायें कि भारत एक विश्वस्तरीय इंटरनेट कंपनी को प्रस्तुत कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










