स्मार्ट साइकिल, 3डी हेडसेट के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देगी एक और चीनी कंपनी
Updated at : 05 Jan 2016 10:17 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: चीन की इंटरनेट कंपनी एलईटीवी ने आज कहा कि देश में स्मार्ट उपकरणों की बढ़ती मांग को देखते हुए वह भारत में इस साल के उत्तरार्ध में अपनी ‘स्मार्ट साइकिल’ पेश करेगी. भारतीय बाजार में अपने प्रवेश की घोषणा करते हुए कंपनी ने दो उपकरण- एक 3डी हेलमेट और ब्लूटूथ हेडसेट पेश किये. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: चीन की इंटरनेट कंपनी एलईटीवी ने आज कहा कि देश में स्मार्ट उपकरणों की बढ़ती मांग को देखते हुए वह भारत में इस साल के उत्तरार्ध में अपनी ‘स्मार्ट साइकिल’ पेश करेगी. भारतीय बाजार में अपने प्रवेश की घोषणा करते हुए कंपनी ने दो उपकरण- एक 3डी हेलमेट और ब्लूटूथ हेडसेट पेश किये.
एलईटीवी के महाप्रबंधक (स्मार्ट उपकरण) डिक्सन ली ने बताया, ‘‘ हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को उत्साहजनक एवं ताजातरीन नए विकल्प उपलब्ध कराना है. कंपनी 20 जनवरी को होने वाले एक कार्यक्रम में कीमत एवं अन्य उत्पादों के बारे में और विवरण उपलब्ध कराएगी.’ कंपनी द्वारा इस अवसर पर दो नए स्मार्टफोन पेश किए जाने की संभावना है. उन्होंने कहा, ‘‘ इन उत्पादों के इस साल की पहली छमाही में उपलब्ध हो जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




