माइक्रोमैक्स के CEO राहुल शर्मा की दुल्हन बनेंगी असिन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री असिन 23 जनवरी को अपने ब्वायफ्रेंड राहुल शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध जायेंगी. शादी समारोह का आयोजन दिल्ली में है. राहुल शर्मा देश की प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के सीइओ हैं. असिन की प्रेम कहानी उनकी सबसे कामयाब फिल्म गजनी से मिलती-जुलती है. फिल्म में उन्हें एक ऐसे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री असिन 23 जनवरी को अपने ब्वायफ्रेंड राहुल शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध जायेंगी. शादी समारोह का आयोजन दिल्ली में है. राहुल शर्मा देश की प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के सीइओ हैं.
असिन की प्रेम कहानी उनकी सबसे कामयाब फिल्म गजनी से मिलती-जुलती है. फिल्म में उन्हें एक ऐसे इंसान (आमिर खान ) से प्यार हो जाता है, जो मोबाइल कंपनी का सीइओ है.मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक राहुल शर्मा ने असिन को 6 करोड़ की अंगूठी गिफ्ट में दी हैं. उधर शादी की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शादी की कार्ड का डिजायन हरभजन -गीता बसरा के कार्ड डिजायनर ने किया है. दिल्ली में शादी के बाद असिन अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए मुंबई में पार्टी देंगी.
राहुल शर्मा और असिन को पहली बार अभिनेता अक्षय कुमार ने मिलवाया था. जब अक्षय से पूछा गया कि क्या वो असिन और राहुल शर्मा की मुलाकात करवाये हैं ? तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘हां, यह सच है कि मैंने ही असिन और राहुल का परिचय कराया था. लेकिन मैंने कोई जोडियां बनाने की कंपनी नहीं खोली है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










