वर्ष 2015: समय के साथ और स्मार्ट होते गये स्मार्टफोन
नयी दिल्ली : बीते साल स्मार्टफोन हर गुजरते दिन के साथ और स्मार्ट होते गए जबकि घरेलू कंपनियों व चीन से यहां कदम रखने वाली मोबाइल फर्मों ने स्मार्टफोन बाजार में एप्पल व सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों को चुनौती देनी जारी रखी. नये साल की बात की जाए तो 4जी सेवाओं पर निगाह रहेगी जो […]
नयी दिल्ली : बीते साल स्मार्टफोन हर गुजरते दिन के साथ और स्मार्ट होते गए जबकि घरेलू कंपनियों व चीन से यहां कदम रखने वाली मोबाइल फर्मों ने स्मार्टफोन बाजार में एप्पल व सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों को चुनौती देनी जारी रखी. नये साल की बात की जाए तो 4जी सेवाओं पर निगाह रहेगी जो कि हमारे स्मार्टफोन बाजार की दशा व दिशा दोनों बदल सकती हैं.
विशेष छूटों व अन्य पेशकशों के साथ केवल आनलाइन उपलब्धता से भी कुल बिक्री में ई-कामर्स के जरिए होने वाली बिक्री का योगदान बढा है. देश में 60 प्रतिशत फोन इस्तेमाल करने वाले अब भी फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए नये साल में शुरआती स्तर के स्मार्टफोन खंड में काफी कुछ नया घटित हो सकता है क्योंकि कंपनियां इसमें अधिक से अधिक हिस्सा हासिल करना चाहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










