Xolo HD ONE: 5 इंच डिस्पले, 8 मेगापिक्सल कैमरा, कीमत 4,777 रुपये
Updated at : 29 Dec 2015 5:46 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : XOLO कंपनी ने बेहद कम कीमत में XOLO one HD लांच किया है. इसकी कीमत 4,777 रुपये है. ई कामर्स वेबसाइट अमेजन के माध्यम से इसकी बिक्री होगी.5 इंच के स्क्रीन के साथ यह सुपर स्लिम स्मार्टफोन बेहद स्टाइलिश लुक लिये हुए है. 8 MP रियर कैमरा के साथ फ्रंट कैमरा 5 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : XOLO कंपनी ने बेहद कम कीमत में XOLO one HD लांच किया है. इसकी कीमत 4,777 रुपये है. ई कामर्स वेबसाइट अमेजन के माध्यम से इसकी बिक्री होगी.5 इंच के स्क्रीन के साथ यह सुपर स्लिम स्मार्टफोन बेहद स्टाइलिश लुक लिये हुए है. 8 MP रियर कैमरा के साथ फ्रंट कैमरा 5 MP का है. कम लाइट में भी अच्छे फोटो क्लिक किये जा सकते हैं.

कंपनी की वेबसाइट में दी गयी जानकारी के 1 जीबी रैम के साथ 1.2 Ghz का प्रोसेसर दिया गया है.जोलो वन एचडी स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 2,300 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो कि कंपनी के अनुसार 3जी नेटवर्क पर 4 घंटे 45 मिनट का टॉकटाइम देने में सक्षम है. वहीं फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी दिए गए हैं.हालांकि यह 3 G मोबाइल है. सस्ते कीमत पर यह बेहतर स्मार्टफोन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




