जिओनी का 4G मैराथन एम 5 लांच, कीमत 17,999 रुपये

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : चाइनीज मोबाइल कंपनी जिओनी ने मैराथन एम 5 लांच किया है. भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जिओनी पहले से ही गैजेट प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है. इस बार जिओनी ने मैराथन एम 5 को कई अच्छे फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है. कंपनी के वेबसाइट में दी गयी जानकारी के मुताबिक मैराथन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चाइनीज मोबाइल कंपनी जिओनी ने मैराथन एम 5 लांच किया है. भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जिओनी पहले से ही गैजेट प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है. इस बार जिओनी ने मैराथन एम 5 को कई अच्छे फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है. कंपनी के वेबसाइट में दी गयी जानकारी के मुताबिक मैराथन एम 5 की बैटरी 62 घंटे तक चल सकती है.

अपनी बैटरी क्वालिटी के लिए ग्राहकों के बीच अच्छी पैठ रखने वाली जिओनी के मैराथन एम 5 की कई अन्य खासियत भी है. 13 एमपी रियर कैमरा के साथ सेल्फी पसंद करने वालों के लिए 5 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. एचडी स्क्रीन क्वालिटी ,गोरिला ग्लास थर्ड जेनरेशन इसके पिक्चर क्वालिटी को और ज्यादा आकर्षक बनाती है. 5.5 इंच डिस्पले के साथ जिओनी बेहद स्टाइलिश लुक लिए हुए है.
undefined
वेबसाइट में इसकी कीमत 17,999 रुपये बतायी गयी है. 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले मैराथन एम5 एन्जॉय में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है. 3 जीबी रैम के साथ स्मार्टफोन 4G की भी सुविधा है. गोल्डेन,व्हाइट और ब्लैक कलर रेंजेज में यह उपलब्ध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola