एप्‍प्‍ल ने भारत में लॉन्‍च की स्मार्टवॉच, कीमत कार से भी महंगी

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एपल ने अपनी घडी की भारत में बिक्री आज शुरू की. इसे 30,990 रुपये से 9.9 लाख रुपये के दायरे में पेश किया गया है. एपल घडी के तीन संस्करण पेश किये हैं 38 मिली मीटर और 42 मिली मीटर डिस्प्ले वाले हैं. 38 मिलीमीटर डिस्प्ले में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एपल ने अपनी घडी की भारत में बिक्री आज शुरू की. इसे 30,990 रुपये से 9.9 लाख रुपये के दायरे में पेश किया गया है. एपल घडी के तीन संस्करण पेश किये हैं 38 मिली मीटर और 42 मिली मीटर डिस्प्ले वाले हैं. 38 मिलीमीटर डिस्प्ले में एपल वॉच स्पोर्ट (एल्यूमीनियम डिब्बी और सफेद पट्टा) की कीमत 30,900 रुपये और स्टेनलेस स्टील डिब्बी और सफेद पट्टे वाली घडी की कीमत 48,900 रुपये रखी गयी है.

इसी तरह 38 मिलीमीटर डिस्प्ले के साथ 18 कैरेट सोने की डिब्बी वाले माडले की कीमत 8.2 लाख रुपये है. एपल वाच एडिसन की कीमत 9.9 लाख रुपये होगी जिसकी डिब्बी 18 कैरेट सोने की है और में सफेद रंग का पट्टा लगा है. इस घडी से फोन करने के साथ ई-मेल पढ सकते हैं, संगीत सुना जा सकता है, फोटो लिए जा सकते हैं और इंस्टाग्राम फोटो का प्रबंध भी किया जा सकता है. घडी आप की ‘फिटनेस’ पर ध्यान रखती है. स्टीव जॉब्स के इस्तीफा देने के बाद कमान संभालने वाले टिम कुक के कार्यकाल में विनिर्मित कंपनी का यह पहला नया उत्पाद है.

पिछला नया उत्पाद 2010 में प्रस्तुत आईपैड टैबलेट था. एपल भारत में घडी की बिक्री 100 प्रमुख दुकानों के जरिए कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola