ePaper

एप्पल ने भारत में लांच किया आईपैड मिनी-4, जानें क्या है खास

Updated at : 23 Oct 2015 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
एप्पल ने भारत में लांच किया आईपैड मिनी-4, जानें क्या है खास

नयी दिल्ली : एप्पल के गैजेट को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है. एप्पल आईफोन 6S, आईफोन 6S+, आईपैड प्रो और ऐप्पल टीवी के ही साथ आईपैड मिनी 4 को कम्पनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है जिसका इंतजार गैजेट फैंस कब से कर रहे थे. कंपनी का दो वर्जन निकाला गया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एप्पल के गैजेट को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है. एप्पल आईफोन 6S, आईफोन 6S+, आईपैड प्रो और ऐप्पल टीवी के ही साथ आईपैड मिनी 4 को कम्पनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है जिसका इंतजार गैजेट फैंस कब से कर रहे थे. कंपनी का दो वर्जन निकाला गया है 1. आईपैड मिनी 4 (वाई-फाई) और 2. आईपैड मिनी 4 (वाई-फाई+ सेलुलर).

एपल का यह आईपैड स्नेपडील पर मात्र 13,599 रूपये में मिल रहा है जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 21,900 रूपये बतायी जा रही है. भारत में 16 GB के आईपैड मिनी 4 की कीमत 28,900 रुपये, 64 GB की कीमत 35,990 रुपये और 128 GB की कीमत 42,900 रुपये है.

वहीं, आईपैड मिनी 4 का 16 जीबी (वाई-फाई + सेलुलर) 38,900 रुपये में, 64 GB वेरिएंट 45,900 रुपये में और 128 GB वाला वेरिएंट 52,900 रुपये में ग्राहक को उपलब्ध होगा. आईपैड मिनी 4 टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जो इसे सुरक्षित बनाता है.

इसका डिस्प्ले – 7.90 इंच का है. प्रोसेसर A8 है. मेमोरी 16 GB इंटरनल है. कैमरा 8 मेगा पिक्सेल रियर है. 1.2 मेगा पिक्सेल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. इसका ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 9 है तथा इसमें बैटरी 5124 एमएएच है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola