''जज्बा'' फिल्म के नाम पर एमटेक कंपनी ने पेश किया स्मार्टफोन, कीमत 8,999 रुपये
Updated at : 05 Oct 2015 9:17 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली:मोबाइल कंपनी एमटेक ने जज्बा ब्रांड से अपना स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गई है. कंपनी ने ऐश्वर्या राय व इरफान खान अभिनीत नई फिल्म ‘जज्बा’ के नाम पर इस स्मार्टफोन को पेश किया है. राय व खान ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इस फोन को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली:मोबाइल कंपनी एमटेक ने जज्बा ब्रांड से अपना स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गई है.
कंपनी ने ऐश्वर्या राय व इरफान खान अभिनीत नई फिल्म ‘जज्बा’ के नाम पर इस स्मार्टफोन को पेश किया है. राय व खान ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इस फोन को पेश किया. यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी के सह संस्थापक व प्रबंध निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि जज्बा में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम, 16जीबी रोम, 13एमपी कैमरा है.
उन्होंने बताया कि कंपनी ने 2014-15 में 10 लाख स्मार्टफोन बेचे व उसका कारोबार 100 करोड रुपये से अधिक रहा. कंपनी मार्च 2018 तक 1000 करोड रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




