एप्पल के एप्प स्टोर पर मालवेयर की मार
Updated at : 21 Sep 2015 6:40 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग: प्रमुख कंप्यूटर कंपनी एप्पल ने आज कहा कि उसने एप्प स्टोर से वे एप्प हटा दिए हैं जो कि एक मालवेयर की चपेट में आ गए थे. कंपनी ने यह कदम उन रपटों के बाद उठाया है जिनके अनुसार चीन के कुछ बेहद लोकप्रिय एप्प मालवेयर यानी नुकसानदेय साफ्टवेयर की चपेट में आए हैं. […]
विज्ञापन
बीजिंग: प्रमुख कंप्यूटर कंपनी एप्पल ने आज कहा कि उसने एप्प स्टोर से वे एप्प हटा दिए हैं जो कि एक मालवेयर की चपेट में आ गए थे.
कंपनी ने यह कदम उन रपटों के बाद उठाया है जिनके अनुसार चीन के कुछ बेहद लोकप्रिय एप्प मालवेयर यानी नुकसानदेय साफ्टवेयर की चपेट में आए हैं.
चीन के सार्वजनिक मीडिया के अनुसार वीचैट व दीदी कुआइदी जैसे सबसे लोकप्रिय एप्प सहित 300 से अधिक एप्प इसकी चपेट में आए हैं. एप्पल ने एएफपी को बताया कि उसने प्रभावित एप्प को आनलाइन स्टोर से हटा दिया है. वहीं वाल स्टरीट जर्नल ने साइबर सुरक्षा फर्म पालो आल्टो नेटवर्क्स के हवाले से कहा है कि एप्पल आईफोन व आईपैड के तीन दर्जन से अधिक एप्प इससे प्रभावित हुए हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




