ePaper

U.P के बाजार में उतरा सैमसंग गैलेक्सी जे टू

Updated at : 14 Sep 2015 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
U.P के बाजार में उतरा सैमसंग गैलेक्सी जे टू

लखनऊ : अग्रणी मोबाइल फोन निर्माता कम्पनी सैमसंग ने आज अपने नये 4-जी मॉडल गैलेक्सी जे टू को उत्तर प्रदेश के बाजार में उतारा. कम्पनी का दावा है कि यह फोन बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी और तेजी से डाउनलोडिंग की सुविधा देगा. सैमसंग इंडिया के महाप्रबन्धक (मोबाइल) विशाल कौल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गैलेक्सी […]

विज्ञापन

लखनऊ : अग्रणी मोबाइल फोन निर्माता कम्पनी सैमसंग ने आज अपने नये 4-जी मॉडल गैलेक्सी जे टू को उत्तर प्रदेश के बाजार में उतारा. कम्पनी का दावा है कि यह फोन बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी और तेजी से डाउनलोडिंग की सुविधा देगा.

सैमसंग इंडिया के महाप्रबन्धक (मोबाइल) विशाल कौल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गैलेक्सी जे टू के रुप में कम्पनी ने ऐसा 4-जी फोन पेश किया है जो भारतीय उपभोक्ताओं की जरुरतों को पूरा करने के लिये खासतौर से बनाया गया है.उन्होंने बताया कि तेज इंटरनेट सर्फिंग कराने वाले इस मोबाइल फोन में अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड भी है जिसकी मदद से 50 प्रतिशत डेटा बचाया जा सकता है और इसकी बैटरी दोगुना स्टैंडबाई समय उपलब्ध कराती है.
कौल ने बताया कि बाजार में 8490 रपये में उपलब्ध 4.7 इंच स्क्रीन तथा एक जीबी रैम वाला यह मोबाइल फोन पांच मेगापिक्सेल के मुख्य कैमरा तथा दो मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा से लैस है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola