ePaper

एप्पल ने लांच किया अबतक का सबसे बड़ा आईपैड

Updated at : 10 Sep 2015 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
एप्पल ने लांच किया अबतक का सबसे बड़ा आईपैड

न्यूयॉर्क : विश्व की सबसे बडी मोबाइल कंपनियों में से एक एप्पल ने आज अब तक के सबसे बडे आईपैड को लॉन्च कर दिया. सैन फ्रांसिस्को में लोगों से खचाखच भरे समारोह में एप्पल ने 12.9 इंच के आईपैड प्रो की घोषणा की. यह एप्पल द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बडा आईपैड है. […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : विश्व की सबसे बडी मोबाइल कंपनियों में से एक एप्पल ने आज अब तक के सबसे बडे आईपैड को लॉन्च कर दिया. सैन फ्रांसिस्को में लोगों से खचाखच भरे समारोह में एप्पल ने 12.9 इंच के आईपैड प्रो की घोषणा की. यह एप्पल द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बडा आईपैड है. आईपैड प्रो में एक स्मार्ट कीबोर्ड दिया गया है और एक कलम भी इसके साथ में है जो ‘एप्पल पेंसिल’ का ही रूप है.

इसमें माइक्रोसॉफ्ट और एडोब की एप्लीकेशन भी चलाई जा सकेंगी. इसकी शुरुआती कीमत 32 जीबी के लिए 799 अमेरिकी डॉलर और 128 जीबी के लिए 949 अमेरिकी डॉलर रखी गयी है, जबकि एप्पल पेंसिल की कीमत 99 अमेरिकी डॉलर होगी. यह नवंबर से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola