अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो मारुति लेकर आयी है बंपर छूट!

Published at :23 Feb 2018 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो मारुति लेकर आयी है बंपर छूट!

नयी दिल्‍ली : अगर आप नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. नयी कार पर कंपनियां अच्छी छूट दी रही हैं. मारुति सुजुकी फरवरी के इस महीने में अपनी कुछ चुनिंदा कारों पर बड़ी छूट और ऑफर्स लेकर आयी है. चालू वित्त वर्ष में कंपनियां अपनी इन्वेंट्री खाली करने […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : अगर आप नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. नयी कार पर कंपनियां अच्छी छूट दी रही हैं. मारुति सुजुकी फरवरी के इस महीने में अपनी कुछ चुनिंदा कारों पर बड़ी छूट और ऑफर्स लेकर आयी है. चालू वित्त वर्ष में कंपनियां अपनी इन्वेंट्री खाली करने के लिए ऐसे ऑफर्स और छूट देती हैं.

ऑल्टो 800

मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार ऑल्टो 800 पर ग्राहकों को पूरे 45 हजार रुपये तक की छूट दे रही है. इसके अलावा 5100 रुपये तक की विशेष छूट सरकारी कर्मचारियों (रिटायर्ड व कार्यरत) को दी जा रही है. इस कार की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 2.51 लाख रूपये से शुरू होती है. मेट्रो शहरों में ऑल्‍टो 800 पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में उपलब्‍ध हैं. इसमें 800cc का इंजन लगा है. कंपनी के अनुसार पेट्रोल वेरियंट 24 kmpl की माइलेज देता है. वहीं सीएनजी वेरियंट 33.44 km/kg की माइलेज देता है.

मारुति वैगन-आर

देशभर में मारुति की वैगन-आर काफी पसंद की जाने वाली कार है. इस कार को खरीदने पर कंपनी अपने ग्राहकों को 50 हजार रूपये बचत का मौका दे रही है. इसके आलावा 5100 रुपये तक की विशेष छूट सरकारी कर्मचारियों (रिटायर्ड व कार्यरत) को दी जा रही है. इस कार की दिल्ली में एक्स शो रुम कीमत 4.15 लाख रूपये से शुरू है. यह कार भी पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में उपलब्ध है. इसमें 998cc का इंजन है. पेट्रोल वेरियंट 20 kmpl और सीएनजी वेरियंट 26.6 km/kg की माइलेज देती है.

मारुति ऑल्टो K10

मारुति ऑल्टो K10 की खरीद पर कंपनी 52 हजार रूपये बचत करने का मौका दे रही है. साथ ही साथ 5100 रुपये तक की विशेष छूट सरकारी कर्मचारियों (रिटायर्ड व कार्यरत) को दी जा रही है. इस कार की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 3.30 लाख रूपये से शुरू है. ऑल्टो K10 पेट्रोल और सीएनजी में उपलब्ध है. इसमें 998cc का इंजन लगा है. पेट्रोल वेरियंट 24 kmpl और CNG वेरियंट पर 32 km/kg की माइलेज देती है.

मारुति सलेरियो

मारुति की सलेरिया पर भी ग्राहकों को 50 हजार रुपये की छूट दी जा रही है. इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को (रिटायर्ड और कार्यरत) 5100 रुपये तक की विशेष छूट दी जाती है. इस कार की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 4.20 लाख रूपये से शुरू है. सलेरियो पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरियंट में उपलब्‍ध है. इस कार में 998cc का इंजन है. पेट्रोल वेरियंट 23 kmpl और सीएनजी वेरियंट 31 km/kg की माइलेज देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola