केरल के इस 67 साल के शख्स ने घर में ही बना ली Electric Car, देती है 60KM की रेंज, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Kerala Man Homemade Electric Car

केरल के शख्स ने खुद तैयार की इलेक्ट्रिक कार (Photo: Village Vartha/YouTube)

Homemade Electric Car: केरल के 67 साल के एंटनी जॉन ने अपनी रोजमर्रा की यात्रा को आसान बनाने के लिए खुद एक इलेक्ट्रिक कार तैयार की. कई सालों की रिसर्च और मेहनत के बाद बनी यह लो-स्पीड EV एक बार चार्ज करने पर करीब 60 km तक चल सकती है.

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) की डिमांड तेजी से बढ़ी है. यही वजह है कि कई भारतीय और विदेशी कंपनियां इस सेगमेंट में उतर आई हैं. आज हालत ये है कि कई देसी कंपनियां तो ICE गाड़ियों को EV में बदलने के लिए कन्वर्जन किट तक देने लगी हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोग तो खुद ही अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना रहे हैं. कहीं पुराने मॉडल को मॉडिफाई करके तो कहीं बिल्कुल शुरुआत से डिजाइन करके. ऐसा ही एक दिलचस्प मामला केरल से सामने आया है, जहां 67 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी रोजमर्रा की जरूरत के लिए खुद एक इलेक्ट्रिक कार तैयार कर डाली. आइए देखते हैं वीडियो को.

देखें वीडियो

यह वीडियो Village Vartha नाम के YouTube चैनल पर अपलोड किया गया है. इसमें केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले 67 साल के एंटनी जॉन की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने अपने लिए खुद एक इलेक्ट्रिक कार बना ली. एंटनी जॉन एक करियर कंसल्टेंट हैं. उनका ऑफिस उनके घर से लगभग 30 km दूर है. इसलिए उन्होंने डेली आने-जाने की परेशानी को देखते हुए यह अनोखा कदम उठाया.

2018 में खुद शुरू की इलेक्ट्रिक कार बनाने की जर्नी

शुरुआत में वह डेली कम्यूट के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर यूज करते थे. लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उन्हें ऐसी गाड़ी चाहिए थी जो ज्यादा कंफर्टेबल हो और बारिश-सूरज से भी बचा सके. वे इलेक्ट्रिक गाड़ी लेना चाहते थे, लेकिन उस समय बाजार में उनकी जरूरत के हिसाब से कोई सही ऑप्शन नहीं मिला. इसके बाद 2018 में उन्होंने खुद ही इलेक्ट्रिक कार बनाने का फैसला किया. उन्होंने डिजाइन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को लेकर गहराई से रिसर्च की. कार का बॉडी बनाने के लिए उन्होंने एक लोकल बस-बॉडी वर्कशॉप से कॉन्टैक्ट किया और एक ऑनलाइन मिले डिजाइन के बेस्ड पर बॉडी तैयार करवाई. 

यह एक कॉम्पैक्ट कार बनी, जिसमें 4 सीटें हैं. लेकिन पीछे की सीटें छोटे बच्चों के लिए ही ज्यादा सही हैं. खास बात यह है कि वर्कशॉप ने सिर्फ बॉडी बनाई, जबकि पूरी इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जिम्मेदारी उन्होंने खुद संभाली.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने 40 साल पुराने Kinetic स्कूटर को रखा संभालकर, अब खरीदा उसी का नया EV मॉडल

क्या रहीं चुनौतियां?

उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए दिल्ली के एक वेंडर से बैटरी, मोटर और वायरिंग का इंतजाम किया. 2018 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी, लेकिन बीच में कोविड महामारी की वजह से काम काफी समय तक रुक गया. EV बनाने का कोई पहले से एक्सपीरियंस न होने के कारण एंटनी से शुरुआत में कई गलतियां भी हुईं. जब लॉकडाउन खत्म हुआ और हालात नॉर्मल हुए, तो उन्होंने फिर से उसी वेंडर से कॉन्टैक्ट किया. वेंडर की सलाह पर उन्होंने ज्यादा पावर वाली बैटरी लगवाई, जिसके बाद कार की रेंज बढ़कर करीब 60 km तक पहुंच गई.

सिर्फ 4.5 लाख में तैयार हुई यह EV

इस कार का डिजाइन काफी सिंपल और बेसिक है. अंदर का केबिन भी बहुत मिनिमल रखा गया है. बस सीटें, स्टीयरिंग, एक्सीलेरेटर और ब्रेक मौजूद हैं. छोटी साइज होने की वजह से यह कार तंग गलियों में भी आसानी से चल जाती है. करीब 4.5 लाख रुपये खर्च करके उन्होंने यह इलेक्ट्रिक कार तैयार की है और अब वह एक और EV बनाने की तैयारी भी कर रहे हैं.

क्या ये लीगल है?

इस वीडियो में दिख रही EV एक लो-पावर इलेक्ट्रिक व्हीकल है. इसकी टॉप स्पीड 25 km/h से भी कम है. इसी वजह से इसे भारत में रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की जरूरत नहीं होती. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इसे चलाने के लिए फिर भी आपके पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है, खासकर जब आप इसे पब्लिक रोड पर चला रहे हों.

यह भी पढ़ें: 13 साल पुरानी ये 3.8 करोड़ की Bentley Flying Spur दौड़ सकती है E85 पेट्रोल पर, आखिर कैसे?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola