ePaper

Apple इसी महीने भारत में लॉन्च करेगी नया आईफोन, जानिये क्या है खासियत

Updated at : 01 Sep 2017 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Apple इसी महीने भारत में लॉन्च करेगी नया आईफोन, जानिये क्या है खासियत

नयी दिल्ली: एपल का नया आईफोन इसी महीने सामने आयेगा. कंपनी डिजाइन व फीचर को लेकर भारी अटकलों के बीच अपना यह नया फोन ऐसे समय में पेश कर रही है, जबकि उसकी बिक्री के लिए भारत जैसे नये बाजारों पर निगाह है. नया आईफोन 12 सितंबर को सामने आ सकता है. कंपनी ने अपनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: एपल का नया आईफोन इसी महीने सामने आयेगा. कंपनी डिजाइन व फीचर को लेकर भारी अटकलों के बीच अपना यह नया फोन ऐसे समय में पेश कर रही है, जबकि उसकी बिक्री के लिए भारत जैसे नये बाजारों पर निगाह है. नया आईफोन 12 सितंबर को सामने आ सकता है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस दिन का न्योता प्रकाशित किया है. बाजार सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में नया आईफोन पेश किया जायेगा. इस समाचार के बाद न्यू यॉर्क में कंपनी के शेयर में तेजी दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें: जल्दी करें, एप्पल आईफोन-6 पर मिल रहा है 7,000 रुपये का डिस्काउंट

आईफोन को बाजार में आये 10 साल होने जा रहे हैं और बाजार में उसका नवीनतम आईफोन, आईफोन 7 है, जो वह पिछले साल बाजार में लायी थी. बाजार में नये आईफोन के नाम को लेकर भी अटकले हैं. सवाल है कि एपल का नया फोन आईफोन8 होगा या आईफोन प्रो. चूंकि आईफोन की यह 10वीं वर्षगांठ है. इसलिए इसे ‘आईफोन एक्स ‘ के नाम से भी पेश किये जाने की अटकल है.

आईफोन से जुड़ा दूसरा सबसे बड़ा सवाल इसके डिजाइन का है. ऐसे कयास हैं कि कंपनी परंपरागत ‘होम ‘ बटन को हटा सकती है. हालांकि, कंपनी या कंपनी के किसी अधिकारी ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है. विश्लेषकों के अनुसार, आईफोन के साथ साथ एपल वाचव व टीवी सैट टॉप बॉक्स के बारे में भी कुछ अपडेट कंपनी के इस कार्यक्रम में सामने आ सकती हैं.

कंपनी का प्रस्तावित कार्यक्रम कुपरटिनो, कैलिफोनर्यिा में उसके नवनिर्मित वर्तुलाकार मुख्यालय भवन के स्टीव जाब्स थियेटर में होगा. कंपनी पहली बार बाहरी लोगों को इस भवन में आने की अनुमति दे रही है. एपल को अपने इस चर्चित स्मार्टफोन की बिक्री के लिए भारत से बड़ी उम्मीद है, जो कि दुनिया के प्रमुख स्मार्टफोन में से एक है.

एपल के सीईओ टिम कुक ने अपनी भारत यात्रा में कहा था कि भारत का भविष्य उज्जवल है और एपल यहां लंबे समय तक रहेगी. एपल लंबे समय से आईफोन का निर्माण भारत में शुरू करने की सोच रही है, लेकिन कर रियायतों के मुद्दे पर उसकी सरकार से बात नहीं बन पायी है. हाल में इस तरह की खबरें थीं कि वह जल्द ही बेंगलुरु में आईफोन बनाना शुरू करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola