Saudi Arabia Road Accident: सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, 9 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने जताया गहरा शोक

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Saudi Arabia Road Accident

Saudi Arabia Road Accident: भारतीय दूतावास ने बताया कि सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिजान के पास एक सड़क दुर्घटना हुआ है. हादसे में 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

Saudi Arabia Road Accident: सऊदी अरब के जेद्दा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 9 भारतीय लोगों की मौत हो गई है. हादसे को लेकर भारतीय दूतावास ने शोक जाहिर किया है. साथ ही दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वो लगातार पीड़ितों के परिजनों के संपर्क में है. दूतावास की ओर से हर संभव मदद की जा रही है. “जेद्दा में भारत का वाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है और स्थानीय अधिकारियों से पूरे संपर्क में है. हम घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. आगे की पूछताछ के लिए एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन स्थापित की गई है.”

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सऊदी अरब में हुए हादसे के बाद वहां स्थित भारतीय दूतावास ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

Helpline Numbers

800 244 000 3 (Toll free)
012 261 409 3
012 661 427 6
055 6122 301( WhatsApp)

जिजान इलाके में हुआ सड़क हादसा

भारतीय दूतावास ने बताया कि सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिजान के पास एक सड़क दुर्घटना हुआ है. हादसे में 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. भारतीय दूतावास ने 9 लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है. साथ ही प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है. जेद्दा स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास पीड़ितों को पूर्ण सहायता दे रहा है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

हादसे को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गहरा दुख जताया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह इस हादसे और लोगों की मौत के बारे में जानकर दुखी हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि “जेद्दा में हमारे वाणिज्य दूतावास से बात हुई जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं. वह इस दुखद स्थिति में पूरा समर्थन दे रहे हैं.”

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola