ओबामा ने शरीफ को संसदीय चुनाव में जीत की बधाई दी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे पीएमएल एन प्रमुख नवाज शरीफ को फोन कर उन्हें संसदीय चुनावों में जीत की बधाई दी तथा इस्लामाबाद के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत करने का वादा किया. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्ने ने कहा कि राष्ट्रपति ने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे पीएमएल एन प्रमुख नवाज शरीफ को फोन कर उन्हें संसदीय चुनावों में जीत की बधाई दी तथा इस्लामाबाद के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत करने का वादा किया.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्ने ने कहा कि राष्ट्रपति ने आज पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष नवाज शरीफ को फोन कर उन्हें 11 मई को हुए संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी की सफलता के लिए बधाई दी.

कार्ने ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान का आपसी हितों पर एक साथ काम करने का लंबा इतिहास रहा है और ओबामा प्रशासन पाकिस्तान सरकार के साथ अपना सहयोग जारी रखना चाहता है.

कार्ने ने कहा कि ओबामा ने संसदीय चुनावों के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर पाकिस्तान की जनता की प्रशंसा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola