चीन पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप, एयरपोर्ट पर स्वागत करने नहीं आए शी जिनपिंग

Updated:
विज्ञापन

बीजिंग हवाई अड्डे पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया ट्रंप का स्वागत, फोटो- पीटीआई

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे हैं. जहां वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ व्यापार, टैरिफ, ईरान युद्ध, ताइवान और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. ट्रंप की इस यात्रा पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

Donald Trump China Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर चीन पहुंचे. इस दौरान वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ( Xi Jinping) के साथ ईरान युद्ध, व्यापार समझौते, टैरिफ विवाद, ताइवान और वैश्विक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर ट्रंप चीन पहुंचे हैं. लेकिन, एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए शी जिंपिंग नहीं गये थे. बीजिंग हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति हान झेंग ने ट्रंप का स्वागत किया. विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के राष्ट्राध्यक्ष सातवीं बार आमने-सामने की बातचीत करेंगे. इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात अक्टूबर 2025 में दक्षिण कोरिया के बुसान में हुई थी. ट्रंप नौ वर्षों में दूसरी बार चीन पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2017 में चीन का दौरा किया था.

विज्ञापन

यात्रा के दौरान तनाव कम करने की कोशिश

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे व्यापार तनाव को कम करना और व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना माना जा रहा है. टैरिफ विवाद के कारण अमेरिका के चीन को होने वाले 525 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात प्रभावित हो रहे थे. बीजिंग रवाना होने से पहले ट्रंप ने वाशिंगटन में कहा कि वह चीन के साथ अमेरिकी खाद्य पदार्थों और विमानों की खरीद बढ़ाने को लेकर नए समझौते करना चाहते हैं. दोनों देश व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त व्यापार बोर्ड बनाने पर भी विचार कर रहे हैं.

ट्रंप के साथ एलोन मस्क समेक कई और लोग

ट्रंप के साथ कई बड़ी अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख अधिकारी भी बीजिंग पहुंचे हैं. इनमें एलोन मस्क, टिम कुक शामिल हैं. एप्पल (Apple) ने हाल ही में चीन के प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन बाजार में फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि Tesla की चीन में निर्मित गाड़ियों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अमेरिका की प्रधान उप प्रेस सचिव अन्ना केली के अनुसार ट्रंप और शी चिनफिंग के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय बैठक होगी. दोनों नेता शुक्रवार को चाय पर मुलाकात करेंगे और उसी दिन दोपहर भोज के दौरान भी वार्ता करेंगे. अमेरिका इस साल के अंत में शी चिनपिंक अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं.

ट्रंप की चीन यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी है. अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति क्या बात होगी इस सबका ध्यान है. ट्रंप की यात्रा से पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बीजिंग पहुंचकर चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीन ईरान को उचित संदेश देगा.

ताइवान का मुद्दा उठा सकता है चीन

ट्रंप से बातचीत के दौरान चीन की ओर से ताइवान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है. इसके अलावा बिजनेस, टैरिफ, तकनीक, एआई, अमेरिकी हथियारों की बिक्री, दुर्लभ खनिजों के साथ-साथ सप्लाई चेन पर दोनों देश बात कर सकते हैं. ट्रंप अपने दौरे में टेंपल ऑफ हेवन का भी जाएंगे. यह ऐतिहासिक परिसर प्राचीन चीनी सम्राटों की ओर से अच्छी फसल की प्रार्थना के लिए उपयोग किया जाता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola