Viral Video : पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्या है इसमें देखें

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर

Viral Video : पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह चर्चा में आ गई हैं. वीडियो में उनके हल्के-फुल्के अंदाज को देखकर कुछ यूजर्स ने उनके नशे में होने का दावा किया है.

विज्ञापन

Viral Video : पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अपनी टीम के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं. उनके बोलने के अंदाज और हाव-भाव को देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि हानिया नशे में थीं. हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए वीडियो के आधार पर उनके बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं होगा.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस छोटी क्लिप में हानिया आमिर हेयर ड्रेसिंग सेशन के दौरान नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि वह एक खास लुक के लिए विग और हेयरस्टाइल तैयार करवा रही थीं. इसी दौरान वह अपनी टीम की एक महिला से हंसते-मजाक करते हुए बात करती दिखीं. वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर तेजी से फैल रहा है. हालांकि, इसे कब और कहां रिकॉर्ड किया गया, इसकी पक्की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. कुछ यूजर इसे पुराना वीडियो भी बता रहे हैं.

क्या नशे में थीं एक्ट्रेस?

वीडियो वायरलहोने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोगों ने हानिया आमिर के बोलने के तरीके और चेहरे के हाव-भाव को देखकर उनके नशे में होने का अनुमान लगाया. इसके बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया. हालांकि, वीडियो के आधार पर उनके नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है.


ये भी पढ़ें: Viral Video : तबादले की खबर सुन रो पड़े छात्र, फेवरेट टीचर को रोकने के लिए बंद कर दिया स्कूल का गेट

दूसरी ओर, हानिया आमिर के फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं. उनका कहना है कि वीडियो में अभिनेत्री सिर्फ हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं. कई फैंस ने कहा कि किसी छोटे वीडियो को उसके पूरे संदर्भ के बिना देखकर सीधे यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं है कि हानिया नशे में थीं. उनका मानना है कि पूरी जानकारी सामने आए बिना ऐसे दावे करना ठीक नहीं है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola