Viral Video : तबादले की खबर सुन रो पड़े छात्र, फेवरेट टीचर को रोकने के लिए बंद कर दिया स्कूल का गेट
टीचर को रोकते बच्चे (Photo: Insta)
Viral Video : महाराष्ट्र के अमरावती में एक शिक्षक के तबादले की खबर सुनकर छात्र भावुक हो गए. पसंदीदा शिक्षक को जाने से रोकने के लिए बच्चे रो पड़े और स्कूल का गेट तक बंद कर दिया.
Viral Video : महाराष्ट्र के अमरावती के एक स्कूल में छात्रों ने अपने पसंदीदा शिक्षक का तबादला होने पर उन्हें जाने नहीं दिया. शिक्षक के जाने की खबर से कई छात्र भावुक होकर रोने लगे और उनसे गले मिलकर उन्हें रोकने की कोशिश की. कुछ छात्रों ने तो स्कूल का गेट तक बंद कर दिया, ताकि शिक्षक वहां से जा न सकें. इस भावुक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग छात्रों और शिक्षक के बीच के इस खास रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
तबादले के आदेश के बाद शिक्षक को स्कूल छोड़कर जाना था. लेकिन जब छात्रों को पता चला कि वह सच में जा रहे हैं, तो वे उनके आसपास जमा हो गए. वायरल वीडियो में कई छात्र रोते हुए शिक्षक से लिपटे नजर आ रहे हैं और उनसे नहीं जाने की गुहार लगा रहे हैं. कुछ छात्र उन्हें बाहर जाने से रोकने के लिए स्कूल के गेट तक पहुंच गए और अंदर से गेट बंद कर धरने पर बैठ गए. छात्रों की एक ही मांग थी कि उनके पसंदीदा शिक्षक का तबादला रोका जाए और वह स्कूल में ही रहें.
View on Instagram
दिल को छू रहा है से वायरल वीडियो
इस वीडियो ने लोगों का ध्यान इसलिए खींचा है क्योंकि स्कूल में आमतौर पर ऐसा भावुक नजारा कम ही देखने को मिलता है. बच्चों ने जिस तरह अपने शिक्षक के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर किया, वह लोगों को छू गया. शिक्षक उनके परिवार का हिस्सा नहीं हैं, फिर भी बच्चों ने दिखाया कि उनके लिए वह कितने खास हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










