Viral Video: गजब आइडिया है! गधे का ऐसा इस्तेमाल देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
गधे पर सवार होकर खेती करता शख्स, फोटो इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक वीडियो धूम मचा रहा है, जिसे देखकर आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक किसान गधे की पीठ पर उल्टा लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. उसके हाथ में एक फावड़ा (कुदाल) है. गधा जैसे-जैसे खेत में आगे बढ़ता है, किसान उसकी पीठ पर लेटे-लेटे ही जमीन पर फावड़ा चलाता जाता है. खेती-किसानी में गधे का ऐसा अनोखा और 'अत्याधुनिक' इस्तेमाल आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा!
यूजर्स बोले- "यह तो कमाल का आइडिया है"
गधे को सबसे मेहनती जानवर माना जाता है, जिससे अमूमन बोझा ढोने का काम लिया जाता है. लेकिन इस किसान ने जिस 'देसी जुगाड़' से गधे का इस्तेमाल किया है, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.
View on Instagram
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'Rai Zafar Kharal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 32 लाख (3.2 Million) से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 30 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग लगातार हंसने वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- "वाह! यह तो वाकई कमाल का आइडिया है."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए