तिरंगा फहराइए, सेल्फी लीजिए... PM मोदी ने की 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी (फाइल फोटो : ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है. इस साल का अभियान विशेष है क्योंकि हम वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. जानें कैसे आप इसमें शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है. यह अभियान भारत सरकार के विकसित भारत के व्यापक दृष्टिकोण से जोड़ता है. इसकी शुरुआत साल 2022 से की गई थी. जिसके बाद से 15 अगस्त के दिन देश भर में लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी का जश्न मनाते हैं.

पीएम मोदी ने इस वर्ष के हर घर तिरंगा अभियान को विशेष बताया है. दरअसल राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे हुए हैं. जिसे लेकर 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक राष्ट्रगीत की वर्षगांठ मनाई जा रही है.

पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा "हमारा तिरंगा हमारा गर्व है और यह हमें देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देता है. आइए, हम सभी उत्साह के साथ हरघरतिरंगा अभियान में शामिल हों और विकसित भारत बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लें. खुशी है कि इस साल का अभियान वंदे मातरम् को समर्पित है. यह खास इसलिए भी है क्योंकि हम वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं."

हर घर तिरंगा अभियान में घर-घर फहराएं तिरंगा, सेल्फी भी करें अपलोड

संस्कृति मंत्रालय ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करने की अपील की है. मंत्रालय ने कहा कि इस साल वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के मौके पर तिरंगा यात्राएं, रैलियां, कॉन्सर्ट और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गायन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यह अभियान देशभर में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने पर केंद्रित रहेगा.

तिरंगा रैली से लेकर रंगोली तक, देशभर में होंगे कई कार्यक्रम

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत तिरंगा रैली और जुलूस, प्रदर्शनियां, बाइक और साइकिल रैली, तिरंगा कॉन्सर्ट, प्रमुख स्थानों पर तिरंगे की रोशनी और रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ‘तिरंगा सैल्यूट टू द स्पिरिट ऑफ वंदे मातरम्’ थीम के तहत भी कई गतिविधियां होंगी. घरों और सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान की शुरुआत की थी. इस साल उत्तराखंड, सिक्किम और मणिपुर समेत कई राज्यों में तिरंगा यात्राएं और रैलियां शुरू हो चुकी हैं.

Also read : असम बाढ़: रिलायंस के ₹21 करोड़, अलख पांडे खुद पहुंचे गांवों तक; जानिए किसने कितनी की मदद


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola