Heavy Rain Warning: 10 से 15 अगस्त तक UP, बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Updated:
विज्ञापन

पानी से भरी सड़क पर खड़े लोग, फोटो पीटीआई

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 13 अगस्त से झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश तेज होने की संभावना है.

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 10 से 15 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 13 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार में 15 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार बिहार में 10 अगस्त और 13 से 15 अगस्त के दौरान अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश होगी. गांगेय पश्चिम बंगाल में 12 से 14 अगस्त के दौरान तेज बारिश के आसार हैं.

ओडिशा: 10 से 15 अगस्त तक लगातार बारिश की स्थिति बनी रहेगी.

हिमाचल प्रदेश: 10 से 15 अगस्त तक व्यापक बारिश. 10, 11 और 12 से 15 अगस्त के दौरान भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी.

उत्तराखंड: 10 से 15 अगस्त तक बिजली चमकने और गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट. 10 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद: 10 और 12 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश होगी. 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना.

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़: 10, 11 और 13 अगस्त को व्यापक बारिश और कुछ जगहों पर भारी बौछारें पड़ने का अनुमान है.

पंजाब: 10, 11, 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं.

उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी में 10, 13 और 14 अगस्त को; जबकि पश्चिमी यूपी में 10, 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में 10 से 13 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी, जिसमें 10-11 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 11 और 12 अगस्त को बारिश की संभावना है.

मध्य प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी MP में 10 से 11 अगस्त के दौरान तेज बारिश होगी. 10 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़: 10 और 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश होगी.

विदर्भ (महाराष्ट्र): 10 अगस्त को गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

असम और मेघालय: 10 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश होगी. 14 और 15 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है.

अरुणाचल प्रदेश: 12 से 15 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी, जिसमें 14 और 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 12 से 15 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं.

कोंकण और गोवा: 10 से 15 अगस्त तक लगातार तेज बारिश का दौर जारी रहेगा.

गुजरात: गुजरात क्षेत्र में 10 से 12 अगस्त के दौरान तेज बारिश और 11 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा: 10 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

केरल, माहे और तटीय कर्नाटक: 10 से 15 अगस्त तक व्यापक बारिश जारी रहेगी. 10 अगस्त को 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा: 10 से 13 अगस्त के दौरान तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.


ये भी पढ़ें: Typhoon Dolphin Alert: चीन पर टूटा 'डॉल्फिन' का कहर, 4 दिनों तक भयंकर बारिश और आंधी की चेतावनी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन