Typhoon Dolphin Alert: चीन पर टूटा 'डॉल्फिन' का कहर, 4 दिनों तक भयंकर बारिश और आंधी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

डॉल्फिन तूफान के कारण चीन में भारी बारिश और आंधी-तूफाान शुरू, फोटो एक्स

खतरनाक चक्रवातीय तूफान 'डॉल्फिन' रविवार सुबह झेजियांग प्रांत के तट से टकरा गया. तूफान के गंभीर खतरे को देखते हुए चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NMC) ने देश का सबसे उच्चतम स्तर का 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है.

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान 'डॉल्फिन' ने झेजियांग प्रांत के सानमेन से लेकर फुजियान प्रांत के फुदिंग तक तटीय क्षेत्रों में दस्तक दी है. NMC के अधिकारी वांग हाईपिंग ने बताया कि इस तूफान के कारण लंबे समय तक मूसलाधार बारिश और भयंकर तबाही की आशंका बनी हुई है. इसी स्थिति से निपटने और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है तूफान

NMC की रिपोर्ट के मुताबिक, तट से टकराने के बाद टाइफून 'डॉल्फिन' अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. जैसे-जैसे यह जमीनी इलाकों में अंदर प्रवेश करेगा, धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा. अनुमान है कि बुधवार के बाद यह तूफान काफी कमजोर होकर उत्तर दिशा की तरफ मुड़ जाएगा.

9 से 12 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 9 से 12 अगस्त (रविवार से बुधवार) तक चीन के एक बड़े हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्रों में शामिल हैं.

अत्यधिक भारी बारिश वाले क्षेत्र: मध्य-पूर्वी झेजियांग और दक्षिणी अनहुई.

भारी बारिश वाले अन्य इलाके: उत्तरी फुजियान, शंघाई, उत्तरी जियांग्शी, जियांग्सू, पूर्वी हुबेई, मध्य व पूर्वी हेनान और दक्षिणी शानडोंग.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

चीन के मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी चीन सागर और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही समुद्र में चल रही तेज आंधी और हवाओं को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं.


ये भी पढ़ें: चीन के खिलाफ अमेरिका का नया प्लान, तैयार कर रहा ऐसी 19 खतरनाक मिसाइल पनडुब्बियां


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola