राजा परवेज अशरफ के देश छोड़कर जाने पर प्रतिबंध

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के आम चुनाव में बुरी तरह हार के दूसरे ही दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ के देश छोड़कर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अशरफ पर विद्युत परियोजनाओं की स्थापना में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है. संघीय जांच एजेंसी ने विद्युत परियोजना भ्रष्टाचार मामले से जुड़े अन्य आरोपियों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के आम चुनाव में बुरी तरह हार के दूसरे ही दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ के देश छोड़कर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अशरफ पर विद्युत परियोजनाओं की स्थापना में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है.

संघीय जांच एजेंसी ने विद्युत परियोजना भ्रष्टाचार मामले से जुड़े अन्य आरोपियों सहित अशरफ को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए हवाई अड्डा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं.

इससे पहले पाकिस्तान की मुख्य भ्रष्टाचार निरोधी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने 11 मई को चुनाव समाप्त होने के बाद विद्युत परियोजना के भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा दायर करने का निर्णय लिया था. यह आरोप अशरफ के विद्युत मंत्री रहने के दौरान हुए भ्रष्टाचार को लेकर लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola