पीपीपी की हार के बाद पंजाब के गवर्नर का त्यागपत्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान में आम चुनाव में पीपीपी की हार के बाद पंजाब प्रांत के गवर्नर मखदूम अहमद महमूद ने आज अपने पद से त्यागपत्र देने के साथ ही पार्टी पर देश में बिजली संकट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया. महमूद ने कहा, ‘‘मैं अपने पद से त्यागपत्र देने की […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान में आम चुनाव में पीपीपी की हार के बाद पंजाब प्रांत के गवर्नर मखदूम अहमद महमूद ने आज अपने पद से त्यागपत्र देने के साथ ही पार्टी पर देश में बिजली संकट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया.

महमूद ने कहा, ‘‘मैं अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा करता हूं क्योंकि यह चुनाव में जीत दर्ज करने वाली पार्टी का विशेषाधिकार है कि वह पंजाब में अपना गवर्नर मनोनीत करे.’’

उन्होंने कहा कि पीपीपी चुनाव में हारी क्योंकि वह बिजली संकट जैसे गंभीर मुद्दे का समाधान करने में असफल रही. उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता में आने के बाद पीपीपी ने लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया लेकिन सत्ता के मुद्दों को नजरंदाज किया.’’ उन्होंने कहा कि यदि नई सरकार ने ऐसे मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया तो उसका भी वही हाल होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola