पाकिस्तान में बंद होने चाहिए ड्रोन हमले :शरीफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
लाहौर: पाकिस्तान में नये प्रधानमंत्री का पद संभालने जा रहे पीएमएल.एन प्रमुख नवाज शरीफ ने आज कहा कि वह अमेरिका के साथ देश के कड़वे संबंधों को सुधारना चाहते हैं लेकिन इस बात पर जोर दिया कि सीआईए के विवादास्पद ड्रोन हमले बंद होने चाहिए क्योंकि ये हमले राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए ‘‘चुनौती’’ है. शरीफ […]
लाहौर: पाकिस्तान में नये प्रधानमंत्री का पद संभालने जा रहे पीएमएल.एन प्रमुख नवाज शरीफ ने आज कहा कि वह अमेरिका के साथ देश के कड़वे संबंधों को सुधारना चाहते हैं लेकिन इस बात पर जोर दिया कि सीआईए के विवादास्पद ड्रोन हमले बंद होने चाहिए क्योंकि ये हमले राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए ‘‘चुनौती’’ है.
शरीफ ने कहा, ‘‘ड्रोन हमले वास्तव में हमारी संप्रभुता को चुनौती उत्पन्न करते हैं. निश्चित रुप से हमने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. मेरा मानना है कि यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है और हमारी चिंता को समुचित ढंग से समझा जाना चाहिए.’’ शरीफ ने अपनी पार्टी के देश के ऐतिहासिक चुनाव में जबर्दस्त जीत दर्ज करने के दो दिन बाद यह बात लाहौर के बाहरी क्षेत्र स्थित रायविंड से संवाददाताओं से कही.
63 वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अमेरिका के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं. हमें निश्चित रुप से एक दूसरे को सुनना चाहिए. यदि किसी ओर कोई चिंता है तो मेरा मानना है कि उसे दूर किया जाना चाहिए.’’ शरीफ ने कहा कि वह अमेरिका की अफगानिस्तान से वापसी में मदद करेंगे. अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी वर्ष 2014 में तय है. अलकायदा और अन्य आतंकवादियों को निशाना बनाकर किये जाने वाले सीआईए के ड्रोन हमले विवाद पाकिस्तान के चुनाव में विवादास्पद मुद्दा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










