चीनी पोत विवादित जल क्षेत्र में:जापान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM

विज्ञापन

तोक्यो : चीनी सरकार के तीन पोत जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के जल क्षेत्र में आज प्रवेश कर गए हैं. जापान के तटरक्षकों ने यह जानकारी दी है और उधर इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है. जापानी तटरक्षकों ने बताया कि नौवहन निगरानी पोतों […]

विज्ञापन

तोक्यो : चीनी सरकार के तीन पोत जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के जल क्षेत्र में आज प्रवेश कर गए हैं. जापान के तटरक्षकों ने यह जानकारी दी है और उधर इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है.

जापानी तटरक्षकों ने बताया कि नौवहन निगरानी पोतों को शेनकाकू द्वीप तट से दूर 12 नॉटिकल मील पर देखा गया. इस द्वीप समूह को चीन दियाओयस नाम से बुलाता है. ये पोत स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे देखे गए.

दोनों पक्षों के बीच इस द्वीप समूह के स्वामित्व को लेकर गतिरोध है और पोतों का जलक्षेत्र में प्रवेश इस विवाद में ताजा घटनाक्रम है. सामरिक रुप से महत्वपूर्ण और संसाधनों से भरपूर द्वीप समूह पर दोनों देश अपना कब्जा होने का दावा करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola