फिलीपीन में मतदान का माना जा रहा है जनमत संग्रह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM

विज्ञापन

फिलिपीन में शहरों के मेयर से लेकर प्रांतीय गवर्नर और विधायिका के सदस्यों के लिए आज चुनाव हो जा रहे हैं जिन्हें सुधारवादी राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो के लिए जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है. चुनाव से जुड़ी हिंसा के मद्देनजर पुलिस और सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. फरवरी में […]

विज्ञापन

फिलिपीन में शहरों के मेयर से लेकर प्रांतीय गवर्नर और विधायिका के सदस्यों के लिए आज चुनाव हो जा रहे हैं जिन्हें सुधारवादी राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो के लिए जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है.

चुनाव से जुड़ी हिंसा के मद्देनजर पुलिस और सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. फरवरी में शुरु हुए चुनाव प्रचार के बाद से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है.

उपराष्ट्रपति की प्रवक्ता अबीगेल वाल्टे ने एएफपी को बताया, ‘‘राष्ट्रपति मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे प्रशासन में अपना विश्वास बनाए रखें ताकि उनके :राष्ट्रपति के: सुधारवादी एजेंडे का शेष भाग भी पूरा किया जा सके.’’ उन्होंने कहा ‘‘हम सभी से अपील करते हैं कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मतदान के लिए जाएं.’’

पूरे देश में मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ. फिलीपीन में कुल 5.2 करोड़ मतदाता हैं जो शहरों के मेयर से लेकर प्रांतीय गवर्नर और विधायिका के सदस्यों तक, 18,000 से अधिक पदाधिकारियों का चयन करेंगे.

एक्विनो ने वर्ष 2010 में राष्ट्रपति पद के चुनावों मे एकतरफा जीत हासिल की थी. उन्होंने वादा किया था कि दस करोड़ की आबादी वाले देश की गरीबी के लिए जिम्मेदार भ्रष्टाचार को वह खत्म कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola