अमेरिका में मदर्स डे परेड पर गोलीबारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
ह्यूस्टन : अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियान्स शहर में मदर्स डे पर आयोजित एक परेड में कुछ बंदूकधारियों के गोलीबारी करने से दस साल की एक बच्ची सहित कम से कम 12 लोग घायल हो गए. शहर के पुलिस सुपरिन्टेन्डेन्ट रोनाल सरपास ने बताया कि रविवार को शहर के सेवेन्थ वार्ड में परेड […]
ह्यूस्टन : अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियान्स शहर में मदर्स डे पर आयोजित एक परेड में कुछ बंदूकधारियों के गोलीबारी करने से दस साल की एक बच्ची सहित कम से कम 12 लोग घायल हो गए.
शहर के पुलिस सुपरिन्टेन्डेन्ट रोनाल सरपास ने बताया कि रविवार को शहर के सेवेन्थ वार्ड में परेड के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं.
समझा जाता है कि गोलीबारी में कोई भी गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ है.
प्राधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी के बाद तीन लोगों को मौके से भागते हुए देखा गया. एक संदिग्ध की उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जाती है.
गोलीबारी में जो लोग घायल हुए हैं वह मदर्स डे के आयोजन के दौरान ब्रास बैंड के पीछे चल रहे थे.
सरपास के अनुसार, परेड ज्यादा लंबी नहीं थी. उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि दो या तीन लोगों ने अचानक भीड़ पर गोलीबारी शुरु की और कुछ ही सेकंड में वे भाग गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










