सुधारों की गति कायम रखेगी सरकार: जेटली

Published at :22 Jan 2015 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
सुधारों की गति कायम रखेगी सरकार: जेटली

दावोस: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को भरोसा दिलाया कि सरकार सुधारों की गति बरकरार रखेगी लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह बजट के पहले उम्मीदें नहीं बढाना चाहते हैं. जेटली ने यहां कहा, ‘‘मैं उम्मीदें नहीं बढा रहा हूं लेकिन हां, हम गति बरकरार रखने जा रहे हैं. मैंने पहले ही कहा […]

विज्ञापन

दावोस: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को भरोसा दिलाया कि सरकार सुधारों की गति बरकरार रखेगी लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह बजट के पहले उम्मीदें नहीं बढाना चाहते हैं.

जेटली ने यहां कहा, ‘‘मैं उम्मीदें नहीं बढा रहा हूं लेकिन हां, हम गति बरकरार रखने जा रहे हैं. मैंने पहले ही कहा है कि बजट सिर्फ एक दिन की बात है और साल में 364 दिन और भी होते हैं.’’ विश्व आर्थिक मंच की बैठक से इतर उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सरकार ने दिखाया है कि सुधार साल में कभी भी किए जा सकते हैं.

आगामी आम बजट के शनिवार के दिन पेश किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक है. बजट 28 फरवरी को पेश होगा और उस दिन शनिवार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola