गुस्से में तेज प्रताप यादव, इन लोगों को दी चेतावनी, लेंगे लीगल एक्शन

तेज प्रताप यादव, जेजेडी सुप्रीमो
Tej Pratap Yadav: जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है. साथ ही उन्होंने अपनी आईटी और लीगल टीम को एक्टिव भी कर दिया है.
Tej Pratap Yadav: सोशल मीडिया पर झूठी खबरें, फेक आईडी और एडिटेड वीडियो के जरिए किसी भी नेता की छवि को प्रभावित करने की कोशिशें आजकल बढ़ती जा रही हैं. इसी बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी लोकप्रियता नहीं बल्कि उनके खिलाफ चल रही कथित डिजिटल साजिश है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
मामले का खुलासा खुद तेज प्रताप ने TY Vlog के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वीडियो शेयर कर किया. इस वीडियो में तेज प्रताप यादव बता रहे हैं कि कैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से फर्जी अकाउंट बनाकर, मिमिक्री वीडियो तैयार करके और भ्रामक जानकारी फैलाकर तेज प्रताप यादव की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. इन वीडियो और पोस्ट्स में उनकी छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया, जिससे उनके समर्थकों में भी नाराजगी देखी जा रही है.
एक्शन के मूड में तेज प्रताप
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तेज प्रताप यादव ने अब चुप रहने के बजाय सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने अपनी आईटी और लीगल टीम को तुरंत एक्टिव कर दिया है और ऐसे सभी फेक अकाउंट्स और आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान करने का काम शुरू कर दिया गया है.
सबूतों को किया जा रहा इकट्ठा
बताया जा रहा है कि डिजिटल सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है ताकि कानूनी कार्रवाई मजबूत तरीके से की जा सके. साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस भेजा जाएगा.
लीगल नोटिस और सख्त कार्रवाई की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, फर्जी कंटेंट फैलाने वालों की पहचान कर उन्हें जल्द ही लीगल नोटिस भेजा जाएगा. आईटी टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय कर ऐसे अकाउंट्स को हटाने की प्रक्रिया में जुटी है. जल्द ही सारे आईडी को खोज लिया जायेगा, जिसके बाद उन सब पर लीगल कार्रवाई होगी.
तेज प्रताप यादव की चेतावनी
तेज प्रताप यादव ने वीडियो में यह भी कहा कि झूठी खबरें और अफवाहें फैलाकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों को जल्द ही लीगल नोटिस भेजा जाएगा. तेज प्रताप यादव ने आम लोगों को भी संदेश दिया है कि बिना जांचे-परखे किसी भी वीडियो या पोस्ट को शेयर करना कानूनी परेशानी में डाल सकता है. अफवाह फैलाने या गलत जानकारी फैलाने करने पर कार्रवाई हो सकती है.
जल्द हो सकता है खुलासा
फिलहाल उनकी लीगल टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है और साइबर सेल की मदद से उन सभी अकाउंट्स और वीडियो की ट्रैकिंग की जा रही है, जो इस साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
Also Read: दो से ज्यादा बच्चे होने पर नगर परिषद अध्यक्ष को पद से हटाया, बिहार में निर्वाचन आयोग का फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










