फ्रांस के बाद अब अन्य पश्चिमी देशों में भी हो सकते हैं आतंकी हमले : एमआइ 5

पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस के शार्ली एबदो कार्यालय में हमले के बाद उत्पन्न आशंकाओं के बीच, ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआइ 5 के प्रमुख ने चेताया कि इस्लामी आतंकवादी पश्चिम में कई अन्य बडे हमले करने की साजिश रच रहे हैं और हो सकता है कि खुफिया एजेंसियों के लिए इन हमलों को […]
पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस के शार्ली एबदो कार्यालय में हमले के बाद उत्पन्न आशंकाओं के बीच, ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआइ 5 के प्रमुख ने चेताया कि इस्लामी आतंकवादी पश्चिम में कई अन्य बडे हमले करने की साजिश रच रहे हैं और हो सकता है कि खुफिया एजेंसियों के लिए इन हमलों को रोकना मुश्किल हो.
शार्ली एबदो के कार्यालय में बुधवार को हुए खून-खराबे को लेकर दुनियाभर में आक्रोश है और ‘आइ एम शार्ली’ के बैनर तले विश्वभर में प्रेस की आजादी के पक्ष में रैलियां हो रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हमले में मारे गये लोगों के प्रति वाशिंगटन में श्रद्धांजलि दी.
पेरिस में कल राष्ट्रीय शोक के दौरान हजारों लोग जुटे और मारे गए लोगों के सम्मान में एफिल टावर की रोशनियां मद्धिम कर दी गयीं. राजनीतिक रुप से बंटा और संकट में फंसा हुआ फ्रांस आपदा की इस स्थिति में एकजुट हो गया है तथा देश के मुस्लिम समुदाय के प्रमुख ने इमामों से शुक्रवार की नमाज के दौरान आतंकवाद की निंदा करने का अनुरोध किया. यूरोप में सबसे अधिक मुसलमान फ्रांस में ही हैं.
एक बिल्कुल ही असामान्य कदम के तहत, राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद आज एलीसी पैलेस में दक्षिणपंथी नेता मैरीन ली पेन से भेंट करने वाले हैं. फ्रांस में रविवार को रिपब्लिकन मार्च में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










