इराक में आत्मघाती हमलों में 23 लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2015 8:57 PM (IST)
विज्ञापन

बगदाद : इराक में आज सुरक्षा चौकियों और शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमलों में 23 लोगों मौत हो गयी.पुलिस ने बताया कि राजधानी बगदाद से दक्षिण में महज कुछ दूर युसिफियाह शहर में एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक कार पुलिस चौकी में घुसा दी जिससे तीन पुलिसकर्मियों […]
विज्ञापन
बगदाद : इराक में आज सुरक्षा चौकियों और शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमलों में 23 लोगों मौत हो गयी.पुलिस ने बताया कि राजधानी बगदाद से दक्षिण में महज कुछ दूर युसिफियाह शहर में एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक कार पुलिस चौकी में घुसा दी जिससे तीन पुलिसकर्मियों और चार आम नागरिकों की मौत हो गयी जबकि 21 अन्य घायल हो गए.
बाद में सामरा में एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोटकों से लदा एक वाहन एक चौकी में घुसा दिया जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 23 अन्य घायल हो गए.पश्चिम बगदाद में पूर्वाह्न के नमाज के बाद एक आत्मघाती बम हमलावर ने शिया श्रद्धालुओं के बीच खुद को विस्फोट कर उडा लिया जिससे आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गए. इस्लामिक स्टेट और अन्य सुन्नी कट्टरपंथी संगठन शियाओं को स्वधर्मत्यागी मानते हैं और वे उनके खून के प्यासे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










