हमले के बावजूद अगले सप्ताह प्रकाशित होगी शार्ली एबदो
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2015 7:44 PM (IST)
विज्ञापन

पेरिस: जघन्य आतंकी हमले में अपने कई प्रमुख लोगों की मौत होने के बावजूद फ्रांस की साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ अगले सप्ताह प्रकाशित होगी. इस पत्रिका के एक कर्मचारी ने यह जानकारी दी. ‘शार्ली एबदो’ के स्तंभकार पैट्रिक पेलॉक्स ने कहा कि पत्रिका अगले बुधवार को यह दिखाने के लिए निश्चित तौर पर प्रकाशित […]
विज्ञापन
पेरिस: जघन्य आतंकी हमले में अपने कई प्रमुख लोगों की मौत होने के बावजूद फ्रांस की साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ अगले सप्ताह प्रकाशित होगी. इस पत्रिका के एक कर्मचारी ने यह जानकारी दी.
‘शार्ली एबदो’ के स्तंभकार पैट्रिक पेलॉक्स ने कहा कि पत्रिका अगले बुधवार को यह दिखाने के लिए निश्चित तौर पर प्रकाशित की जाएगी कि ‘मूर्खता कभी नहीं जीतेगी.’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत कठिन है. हम सभी दुख और भय के साथ पीड़ा झेल रहे हैं, लेकिन हम यह (प्रकाशन) किसी भी तरह से करेंगे क्योंकि मूर्खता नहीं जीतेगी.’’ कल यहां बंदूकधारियों ने इस पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया था जिसमें पांच कार्टूनिस्ट और दो पुलिसकर्मियों सहित 12 लोग मारे गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










