Sitamarhi: 14 साल का रिश्ता टूटा, शिक्षिका मीनाक्षी प्रिया को बेटी की तरह दी गई विदाई

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 29 Apr 2026 9:15 PM

विज्ञापन

विदाई समारोह के दौरान शिक्षिका मीनाक्षी प्रिया

सीतामढ़ी में एक शिक्षिका की विदाई ऐसा मंजर बन गई जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया. बच्चे, शिक्षक और पूरा गांव रो पड़ा. पढ़ें पूरी कहानी…

विज्ञापन

Sitamarhi: रुन्नीसैदपुर प्रखंड के गाढ़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय हौदा टोला में प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी प्रिया की विदाई सह सम्मान समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ. यह विदाई किसी सामान्य सरकारी कार्यक्रम की तरह नहीं, बल्कि बेटी की विदाई जैसा दृश्य बन गई.

मीनाक्षी प्रिया का प्रमोशन प्रधान शिक्षिका के पद पर हुआ है और उन्होंने बाजपट्टी प्रखंड के बेलमोहन प्राथमिक विद्यालय में योगदान दिया है. वह पिछले 14 वर्षों से इसी विद्यालय में कार्यरत थीं और स्थानीय समुदाय से उनका गहरा जुड़ाव रहा.

बच्चों और शिक्षकों की आंखें हुईं नम

विदाई समारोह में मिथिला की परंपराओं का पालन किया गया. उन्हें नए वस्त्र भेंट किए गए, पाग और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया. स्थानीय महिलाओं ने ‘खोईंछा’ देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया.

जैसे ही विदाई का समय आया, विद्यालय परिसर में मौजूद बच्चे और शिक्षक अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए. कई लोग फफक-फफक कर रो पड़े. खुद मीनाक्षी प्रिया भी भावुक हो गईं. बच्चों ने उन पर फूलों की बारिश कर विदाई दी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह ने की. इस मौके पर आसपास के विद्यालयों के शिक्षक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय को एक परिवार की तरह संभाला.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन